Friday, June 9, 2023

जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे एच एस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत हुए बाहर

इंडिया न्यूज़ | HS Prannoy : जापान के ओसाका में चल रहे जापान ओपन 2022 के प्री क्वार्टरफाइनल पुरूष एकल मुकाबले में भारतीय शटलर एच एस प्रणॉय ने सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गये हैं। उन्होंने 44 मिनट तक चले मुकाबले में कीन यू को 22-20, 21-19 से हराया। उनके बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। प्रणॉय ने पहले गेम में अच्छी शुरूआत की, लेकिन जल्द ही अपनी लय खो बैठे। इसका फायदा लोह ने उठाते हुए 17-11 की बढ़त बना ली। प्रणॉय ने अपना अत्मविश्वास बनाये रखा और खेल में वापसी करते हुए गेम को 17-17 से बराबर कर लिया। प्रणॉय ने पहला गेम 22-20 से जीत लिया।

प्रणॉय की सिंगापुर के खिलाड़ी के खिलाफ तीसरी जीत

HS Prannoy

दूसरे गेम में लोह ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाते हुए पहले 11-4 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद प्रणॉय ने वापसी करते हुए 16-16 से गेम को बराबर कर लिया। प्रणॉय ने शानदार खेल दिखाया, जिसका जबाव लोह के पास नहीं था। प्रणॉय ने दूसरा गेम 21-19 से अपने नाम कर लिया। प्रणॉय की सिंगापुर के खिलाड़ी के खिलाफ चार मुकाबलों में यह तीसरी जीत है। उन्होंने पिछले सप्ताह विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई थी। क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला ताइवान के चाउ तिएन चेन से होगा।

श्रीकांत हुए बाहर

HS Prannoy

जापान ओपन 2022 के प्री क्वार्टरफाइनल के दूसरे पुरूष एकल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें जापान के कैंटा सुनायामा ने 21-10, 21-16 से हराया। इस हार के साथ ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं।

Read More : पेरिस ओलंपिक 2024 में आयोजकों ने काटा 30-40% तक बजट, फ्रांस की गिरती इकोनॉमी के चलते लिया फैसला

Also Read : टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को मिला बढ़िया मैच विनर, मिडिल ऑर्डर हुआ और मजबूत

Also Read : जापान ओपन 2022 के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे श्रीकांत किदांबी, लक्ष्य सेन और साइना हुए बाहर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

WTC Final: पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बनाए 121 रन, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7...

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन , सिराज ने झटके 4 विकेट

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय गेंदबाजो ने की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422/7

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...