Friday, June 9, 2023

वर्ल्ड चैम्पियनशिप के पहले मैच में लक्ष्य सेन ने दर्ज की जीत, पोनप्पा और सिक्की की जोड़ी भी जीती

मनीष गोस्वामी, नई दिल्ली 22 अगस्त 2022 | World Championship : टोक्यो में चल रहे बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत के लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेलों के अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए अपने पहले मुकाबले को जीत लिया है। लक्ष्य ने पुरुष एकल मैच में डेनमार्क के हैंस-क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस को 21-12, 21-11 आसानी से हरा दिया। लक्ष्य ने इस जीत के साथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। लक्ष्य पिछले साल हुए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे।

अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी को मिली जीत

World Championship

वर्ल्ड चैम्पियनशिप के महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने मालदीव की अमीनाथ नबीहा अब्दुल रज्जाक और फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक की जोड़ी को 21-7, 21-9 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही पोनप्पा और सिक्की की जोड़ी ने दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। दूसरे दौर में इनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन किंग चेन और जिया यी फान की जोड़ी से होगा।

दूसरे मुकाबले की बात करें तो बी साई प्रणीत को चीन के चाउ तिएन चेन ने 21-15, 15-21, 21-15 से हरा दिया। प्रणीत ने अपना पहला गेम 15-21 से हारने के बाद दूसरा गेम 21-15 से जीतकर 1-1 की बराबरी कर ली थी, लेकिन वह अपना तीसरा गेम 15-21 से हार गये। प्रणीत ने 2019 में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

मिश्रित युगल में तनीषा और ईशान की जोड़ी को मिली जीती

World Championship

वर्ल्ड चैम्पियनशिप के मिश्रित युगल में तनीषा क्रस्टो और ईशान भटनागर की जोड़ी ने जर्मन के पैट्रिक स्कील और फ्रांजिस्का वोल्कमैन की जोड़ी को 21-13, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। दूसरे दौर में उनका मुकाबला थाईलैंड की 14वीं वरीयता प्राप्त सुपक जोमकोह और सुपिसारा पावसमप्रान की जोड़ी से होगा।

महिला सिंगल मुकाबले में मालविका बंसोड़ को डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन ने 21-14, 21-12 से हरा दिया है। पुरूष युगल में बी सुमीत रेड्डी और मनु अत्री की जोड़ी को मासायुकी ओनोडेरा और हिरोकी ओकामुरा की जोड़ी ने 21-11, 19-21, 21-15 से हरा दिया है।

Read More : एशिया कप 2022 को लेकर सभी टीमों द्वारा जारी खिलाड़ियों की लिस्ट

Also Read : Garena Free Fire Max Redeem Code Today 22 August 2022

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

WTC Final: पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बनाए 121 रन, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7...

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन , सिराज ने झटके 4 विकेट

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय गेंदबाजो ने की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422/7

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...