Friday, June 9, 2023

वर्ल्ड टीटी चैम्पियनशिप 2022 से शरत कमल हुए बाहर, साथियन करेंगे भारतीय टीम का नेतृत्व

मनीष गोस्वामी, नई दिल्ली | World TT Championship 2022 : अगले महीने चीन में होने जा रहे वर्ल्ड टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2022 से भारत के शरत कमल बाहर हो गये हैं। कमल किसी निजी वजह से इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह साथियान गणानाशेखरन भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

हाल ही में बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शरत का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने पुरूष एकल, पुरूष टीम और मिश्रित में गोल्ड मेडल अपने नाम किये थे। वहीं, साथियान ने भी पुरूष टीम में गोल्ड औऱ पुरूष युगल में सिल्वर जीता था। वर्ल्ड टीटी चैम्पियनशिप 2022 अगले महीने चीन के चेंगदू में होने आयोजित होने वाला है। जिसका आगाज 30 सितंबर को होगा और यह टूर्नामेंट 9 अक्टूबर तक खेला जायेगा।

मनिका बत्रा करेंगी भारतीय महिला टीम की अगुवाई

World TT Championship 2022

वर्ल्ड टीटी चैम्पियनशिप में मनिका बत्रा भारतीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। मनिका बत्रा का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में प्रदर्शन अच्छा नहीं था। उनके फैंस और भारत को इस वर्ल्ड टीटी चैम्पियनशिप में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। भारतीय टीम वर्ल्ड टीटी चैम्पियनशिप के लिए 25 सितंबर को रवाना हो सकती है।

वर्ल्ड टीटी चैम्पियनशिप 2022 के लिए भारतीय टीम

World TT Championship 2022

पुरूष टीम – जी साथियान, सानिल शेट्टी, हरमीत देसाई, मानुष शाह और मानव ठक्कर।
महिला टीम – मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, रीथ ऋषि, दीया चितले और स्वास्तिका घोष।
कोच – एस रमन और अनिंदिता चक्रवर्ती / क्रिस एड्रियन फ़िफ़र (निजी कोच)

Read More : जापान ओपन 2022 के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे प्रणॉय, शिखा गौतम और अश्विनी भाट की जोड़ी को मिली हार

Also Read : रॉयल रेंजर्स फुटबॉल क्लब ने बनाई शानदार जीत

Also Read : हमारे गेंदबाजों को मिला सटीक लेंथ की गेंदबाजी का इनाम

Also Read : हांगकांग की 17 सदस्यों की टीम में 16 खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान के

Also Read : एशिया कप में भारत की शानदार जीत, कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाक को 5 विकेट से दी मात

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

WTC Final: पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बनाए 121 रन, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7...

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन , सिराज ने झटके 4 विकेट

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय गेंदबाजो ने की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422/7

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...