Friday, June 2, 2023

बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2022 में साइना नेहवाल ने की जीत के साथ शुरूआत, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने भी जीते अपने मुकाबले

मनीष गोस्वामी, नई दिल्ली 23 अगस्त 2022 | World Championship 2022 : टोक्यो में चल रहे बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2022 में भारत की साइना नेहवाल ने अपने सफर की शुरूआत जीत के साथ की है। उन्होंने हांगकांग की चेउंग नगन यी को 21-19-, 21-9 से हराया। दूसरे दौर में उनका अगला मुकाबला जापान की एन ओकुहारा से होना था लेकिन चोट के कारण ओकुहारा ने इस मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। ओकुहारा के नाम वापस लेने के कारण साइना सीधे तीसरे दौर में प्रवेश कर गई हैं। साइना ने 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर और 2017 में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जीता अपना पहला मुकाबला

World Championship 2022

त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने महिला डबल में मलेशिया की लो येन युआन और वैलेरी सिओव की जोड़ी को 21-11, 21-13 से हरा दिया। त्रिशा और गायत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उनका अगला मुकाबला मलेशिया की दसवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी और राष्ट्रमंडल खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से होगा। सिखा गौतम और अश्विनी भाट की जोड़ी ने महिला डबल के दूसरे मुकाबले में इटली की जोड़ी मार्टिना कोर्सिनी और जूडिथ मायरो को 21-8, 21-14 से हराया।

मिश्रित युगल में भारत को मिली हार

World Championship 2022

मिश्रित युगल में भारत की वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगना की जोड़ी को ब्रिटेन की ग्रेगरी मायर्स और जेनी मूर की जोड़ी से 21-10 और 23-21 से हार का सामना करना पड़ा। प्रसाद और जूही की जोड़ी पहला गेम 21-10 से हार गई। दूसरे गेम में उन्होंने अच्छा मुकाबला किया लेकिन 23-21 से हार गयी।

मिश्रित युगल के दूसरे मुकाबले में भारत के ईशान भटनागर और तनीषा क्रस्तो को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें थाईलैंड की जोड़ी सुपक जोमकोह और सुपिसारा पावसमप्रान ने 21-14, 21-17 से हराया। पुरूष डबल मुकाबले में कृष्ण प्रसाद गरगा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें फ्रांस के फैबियन डेलरू और विलियम विलेगर की जोड़ी ने 21-14, 21-18 से हरा दिया।

Read More : एशिया कप 2022 को लेकर सभी टीमों द्वारा जारी खिलाड़ियों की लिस्ट

Read More : फीफा के एआईएफएफ पर निलंबन का असर भारत की चैंपियन महिला फुटबॉल टीम पर, उज्बेकिस्तान में फंसी गोकुलम केरला एफसी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related