Friday, June 2, 2023

स्टीपलचेज में अविनाश साबले ने इतिहास रचते हुए जीता पदक, पहली बार जीता सिल्वर

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली | Avinash Sable : राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले ने इतिहास रच दिया है। अविनाश ने भारत को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक दिलाया है। अविनाश ने अपनी रेस 8.11.20 मिनट में खत्म की और 3 हजार मीटर रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। अविनाश स्वर्ण पदक जीतने वाले थे लेकिन केन्या के अब्राहम किबिवॉट ने इसे अपने नाम किया। अविनाश अब्राहम से सिर्फ 0.5 सेकेंड पीछे रहे। अब्राहम ने 8.11.15 मिनट में अपनी रेस पूरी की। केन्या के ही अमोस सेरेम ने 8.16.83 मिनट में अपनी रेस पूरी करते हुए कांस्य पदक जीता।

पर्सनल और नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

Avinash Sable

अबिनाश ने पिछले 6 कॉमनवेल्थ खेलों से 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक केन्या के ही एथलीट जीत रहे थे। लेकिन इस बार अविनाश ने इस रिकॉर्ड को खत्म कर करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अबिनाश साबले ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के दौरान अपना पर्सनल रिकॉर्ड, नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ा। साबले स्वर्ण पदक के बेहद करीब थे और वो कीनिया के इब्राहिम किबिवोट से इंच भर पीछे रह गए।

एथलीट में भारत के चार मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने एथलीट में 4 मेडल जीते हैं। साबले से पहले तेजस्विन शंकर ने हाईजंप में ब्रॉन्ज जीता। मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रियंका गोस्वामी ने 10 हजार मीटर रेस वॉक में सिल्वर अपने नाम किया। महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले साबले ने 12वीं पास करने के बाद इंडियन आर्मी जॉइन की थी। वो 2013-14 तक सियाचिन ग्लेशियर में तैनात रहे। इसके बाद उनकी नॉर्थ-वेस्ट राजस्थान और सिक्किम में भी तैनाती हुई।

Read More : पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर, राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास

Read More : Smriti Mandhana Quote After Beat England In Semi Final

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related