Friday, June 9, 2023

राष्ट्रमंडल खेलों 2022: इंग्लैंड को हरा, फाइनल में पहुंचा भारत

मनीष गोस्वामी दिल्ली 6 अगस्त 2022 | Commonwealth Games 2022 :बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर भारत फाइनल में पहुंच गया है।

भारत ने टॉस जीतकर की थी बल्लेबाजी

Commonwealth Games 2022

सेमीफाइनल मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना और सेफाली वर्मा ने भारत को अच्छी शुरूआत दी। उन दोनो के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई, स्मृति मंधाना ने 32 गेंदो में शानदार 61 रन बनाये, लेकिन 77 के स्कोर पर भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गये। रॉड्रिक्स ने 44 रन, दिप्ती शर्मा ने 22 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन का योगदान दिया। 20 ओवर समाप्त होने के बाद भारत ने 5 विकेट खोकर 164 रन बना दिये और जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 165 रनो का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड के लिए फ्रेया केम्पो ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए थे

भारत के लिए स्नेह राना ने 28 रन देकर 2 विकेट लिये

Commonwealth Games 2022

इसके जवाब में इंग्लैडं की टीम 160 रन बना सकी। इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट 28 रन पर गवां दिया था इसके बाद व्याट और ऐलिस के बीच 35 रनों की साझेदारी हुई। ऐलिस 13 रन बना कर आउट हुई। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक स्कोर 41 रन कप्तान एन साइवर ने बनाया।

इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 गेंदों में 14 रन चाहिए था लेकिन वो सिर्फ 9 रन ही बना सकी और भारत 4 रन से सेमीफाइनल मुकाबला जीत गया। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड यह मुकाबला असानी से जीत जायेगा लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कशी हुई गेंदबाजी की और इंग्लैंड को 165 का स्कोर बनाने नहीं दिया। भारत के लिए स्नेह राना ने 28 रन देकर 2 विकेट लिये।

भारत के साथ फाइनल में कौन होगा इसका फैसला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में जो जीतेगा भारत उसके साथ गोल्ड मैच खेलेगा। हम सभी ये उम्मीद कर रहे है कि भारत गोल्ड जीत कर वापस आये।

Read More : पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर, राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास

Read More : Smriti Mandhana Quote After Beat England In Semi Final

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

WTC Final: पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बनाए 121 रन, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7...

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन , सिराज ने झटके 4 विकेट

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय गेंदबाजो ने की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422/7

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...