Friday, June 9, 2023

भारत ने कनाडा पर की 8-0 से जीत दर्ज, सेमीफाइनल में बनाई जगह

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी के अपने तीसरे मैच में कनाडा को 8-0 से करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में भारत ने कनाडा को किसी भी क्वार्टर में गोल करने का मौका तक नहीं दिया।

पहले क्वार्टर में 10वें मिनट में भारत को पेनेल्टी काॅर्नर मिला, लेकिन कनाडा के खिलाड़ी ने बाॅल को गोलपोस्ट में जाने से बचा लिया। भारत को एक बार फिर भारत को तीसरी बार पेनेल्टी काॅर्नर मिला और इस बार हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग-फ्लिक लगाकर गोल करने में कामयाब रहे।

एक बार फिर भारत ने पांचवे पहले क्वार्टर में पांच मिनट बाकी होने से ठीक 5 मिनट पहले अमित दास ने दूसरा गोल किया। पहले क्वार्टर में ही भारत ने 2-0 से बढ़त बनाते हुए कनाडा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे।

हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे। इसके अलावा अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने भारत के लिए स्कोर किया।

पहले क्वार्टर का खेल

भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दाग दिए। सातवें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसमें हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक पर शानदार गोल दागा। इसके बाद अमित रोहिदास ने 10वें मिनट में गोल दाग पहले ही क्वार्टर में टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिलाई।

दूसरे क्वार्टर का खेल

दूसरे क्वार्टर में भारत ने बॉल अपने पास रखा और कनाडा को गोल करने का कोई भी मौका नहीं दिया। ललित उपाध्याय ने 20वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल किया। भारत के लिए चौथा गोल 27वें मिनट में गुरजंत सिंह ने दागा। उन्होंने काउंटर अटैक पर शानदार फील्ड गोल दागा।

तीसरे क्वार्टर का खेल

तीसरे क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने 38वें मिनट में भारत के लिए पांचवां गोल दागा। अभिषेक 38वें और 40वें मिनट में गोल करने से चूक गए। इसके बाद 41वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने शॉट खेला, पर कनाडा के गोलकीपर ने रोक लिया।

चौथे क्वार्टर का खेल

चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने काउंटर अटैक जारी रखा और 56वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल दागा। 58वें मिनट में मनदीप सिंह ने गोल दाग भारत को 7-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद आकाशदीप सिंह ने गोल दाग भारत को 8-0 से बढ़त दिलाई। फुल टाइम तक यही स्कोर रहा।

CWG 2022 के पूल-बी में पहले नंबर पर भारत

कनाडा पर जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने CWG 2022 के सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। कनाडा से मुकाबला जितने के बाद टीम इंडिया पूल-बी में पहले नंबर पर पहुंच गई है। भारत के तीन मैचों में 7 अंक हैं।

भारतीय टीम गोल्ड कोस्ट 2018 में पदक जीतने से असफल रही थी। भारत ने 2010 और 2014 में रजत पदक जीता था। पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलियाई कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपने खेल में काफी सुधार किया है।

CWG 2022

ये भी पढ़ें: पुरुषों के हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य पदक, एथलेटिक्स में भारत को दिलाया पहला मेडल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

WTC Final: पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बनाए 121 रन, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7...

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन , सिराज ने झटके 4 विकेट

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय गेंदबाजो ने की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422/7

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...