Friday, June 9, 2023

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से दी मात, सेमीफाइनल में बनाई जगह

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली IND men’s hockey team beat Wales : बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबला वेल्स के खिलाफ खेला। जहां भारत ने वेल्स के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया पांचवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले भारत ने 1998, 2010, 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 2010 और 2014 में भारतीय टीम फाइनल तक भी पहुंची थी।

हरमनप्रीत सिंह ने किए 3 गोल

IND men's hockey team beat Wales

भारत के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 3 गोल किए। हरमनप्रीत ने बर्मिंघम में दूसरी बार गोल की हैट्रिक लगाई। इससे पहले उन्होंने घाना के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में तीन गोल किए थे। इस मुकाबले में हरमन ने 2 गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। वहीं, 1 गोल गुरजंत सिंह ने किया। वेल्स के लिए एकमात्र गोल गैरेथ फरलोंग ने ड्रैग फ्लिक से किया।

पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। आठवें मिनट में ललित उपाध्याय ने शॉट लगाया, लेकिन वेल्स के गोलकीपर ने शॉट को रोक लिया। इसके अगले ही मिनट में वेल्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इस पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाए। 10वें मिनट में वेल्स के जेम्स कार्सन ने शॉट लिया, लेकिन वह भारतीय डिफेंडर्स को भेदने में नाकाम रहे।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने किए 2 गोल

भारत को 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसका फायदा उठाते हुए हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक पर बेहतरीन गोल दागा। 19वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर भी हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से अपना और टीम के लिए दूसरा गोल किया। हाफ-टाइम तक भारत ने वेल्स पर 2-0 की बढ़त बना ली थी।

तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने लगाई हैट्रिक

तीसरे क्वार्टर में वेल्स ने काउंटर अटैक करने की कोशिश की। हालांकि, वेल्स की हर कोशिश को भारतीय डिफेंडर्स ने नाकाम कर दिया। 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ललित उपाध्याय के डिफ्लेक्शन को वेल्स के खिलाड़ी ने शरीर से रोका। इस पर रेफरी ने भारत को पेनल्टी स्ट्रोक दिया। हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर दाग भारत को तीसरे क्वार्टर में 3-0 की बढ़त दिला दी थी।

चौथे क्वार्टर में गुरजंत ने ने किया गोल

IND men's hockey team beat Wales

चौथे क्वार्टर में गुरजंत सिंह ने 49वें मिनट में फील्ड गोल दागा और मुकाबले में भारत को 4 गोल की बढ़त दिला दी। 4 गोल होने के बाद वेल्स ने वापसी की कोशिश करते हुए 55वें मिनट में गैरेथ फरलोंग ने पेनल्ट कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दागा। इस तरह वेल्स ने 4-1 का स्कोर कर दिया।

भारतीय पुरुष टीम पूल-बी में पहले नंबर पर

वेल्स के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया ने ग्रुप (पूल-बी) में पहले स्थान पर रहने का अपना दावा मजबूत कर लिया है। कनाडा के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर पहुंच गई थी।

ये भी पढ़ें : बॉक्सिंग में जैस्मिन ने न्यूजीलैंड की खिलाड़ी को हराया, पक्का किया पदक

ये भी पढ़ें : राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के 7वें दिन कई मेडल दांव पर, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़ें : छठे दिन भारत की झोली में आए पांच पदक, स्क्वॉश में सौरव ने किया कमाल, लवलीना हुईं बाहर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

WTC Final: पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बनाए 121 रन, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7...

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन , सिराज ने झटके 4 विकेट

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय गेंदबाजो ने की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422/7

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...