इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Manoj Tiwari Selected in Ranji Trophy: भारतीय बल्लेबाज और पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी (West Bengal Sports Minister Manoj Tiwari) का रणजी ट्राफी (Ranji Trophy) के लिए बंगाल की टीम में चयन हो गया है। मनोज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 12 एक दिवसीय और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। मनोज तिवारी लंबे समय तक क्रिकेट से जुड़े रहे लेकिन पिछले साल के बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने टिकट दिया था। टीमसी की बड़े अंतराल से जीत के बाद मनोज को बंगाल का खेलकूद मंत्री का पदभार दिया गया था। लगभग एक साल के बाद मनोज तिवारी का रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में चयन हो गया है।
शिबपुर सीट से लड़ा था चुनाव Manoj Tiwari Selected in Ranji Trophy
मनोज तिवारी ने पिछले साल हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में शिबपुर सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रतिन चक्रबर्ती को हराकर चुनाव में जीत दर्ज की थी। कोरोना महामारी के प्रकोप की वजह से साल 2021 में रणजी ट्रॉफी नहीं खेला गया था। जिसके बाद अब यह टूर्नामेंट नए संस्करण के साथ शुरू होने जा रहा है, जिसमें मनोज तिवारी का चयन बंगाल की टीम में हो गया है। बंगाल टीम की कप्तानी अभिमन्यु इश्वरण को दी गई है, जबकि मुख्य कोच का पद पूर्व भारतीय खिलाड़ी और दिग्गज कमेंटेटर रहे अरुण लाल निभाएंगे।
भारत के लिए खेले 12 अंतरराष्ट्रीय मैच Manoj Tiwari Selected in Ranji Trophy
पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में बंगाल की टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुई थी, जहां सौराष्ट्र ने पारी की बढ़त के दम पर खिताब अपने नाम किया था। इस फाइनल मुकाबले में मनोज तिवारी ने बंगाल की तरफ से मैदान में उतरे थे और शानदार बल्लेबाजी के दम पर 35 रनों का अहम योगदान टीम को दिया था। मनोज तिवारी ने भारत के लिए 12 एकदिवसीय और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
मनोज ने भारत की तरफ से आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और एकदिवसीय मैच साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। भारत के लिए मनोज तिवारी ने एकमात्र वनडे शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया है। उन्होंने प्रथम श्रेणी में 125 मुकाबले खेलें हैं। मनोज ने 50 से ज्यादा औसत से 8965 रन बनायें हैं।
Read More: IND vs SA 2nd Test Day2 भारत के पेस अटैक से है दक्षिण अफ्रीका को दूसरे दिन जल्दी समेटने की उम्मीद