Wednesday, May 31, 2023

MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

MI vs RR: सुपर संडे के दूसरे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (SRH) आमने-सामने है। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। राजस्थान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बता दे मुंबई और राजस्थान का यह  मैच IPL इतिहास का 1000वां मैच होगा। मुंबई IPL की सबसे सफल टीम है। मुंबई के नाम IPL की 5 ट्रॉफी  है। वहीं राजस्थान IPL के पहले सीजन (2008) की चैंपियन टीम है। ऐसे में 1000वां मैच इन दोनों ऐतिहासिक टीमों के बीच में खेला जाने वाला है।

मुंबई ने इस सीजन में अब तक कुल सात मैच खेले हैं। जिनमें उसे तीन में उनको जीत मिली है और चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के अभी 6 अंक हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस प्लेइंग-11:
 रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, अर्शद खान।

इम्पैक्ट प्लेयर्स : नेहल वधेरा, रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी और अर्जुन तेंदुलकर।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11 : संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्‌डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : डोनोवन फरेरा, मुरुगन अश्विन, रियान पराग, कुलदीप यादव और कुलदीप सेन।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related