Friday, March 31, 2023

Odean Smith Sold To PK पंजाब किंग्स ने ओडीन स्मिथ को 6 करोड़ रूपए में किया अपने नाम

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

Odean Smith Sold To PK: आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन इस समय बेंगलुरु में चल रहा है। आज इस मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन है। इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने अपने खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था। क्योंकि मेगा ऑक्शन से पहले हर टीम मैक्सिमम 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती थी।

इस बार इस मेगा ऑक्शन का हिस्सा 10 टीमें हैं। मेगा ऑक्शन के पहले दिन 388 करोड़ रूपए की बोली लगी। पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे। आज मेगा ऑक्शन में 439 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

ओडीन स्मिथ को मिले 6 करोड़ (Odean Smith Sold To PK)

वेस्टइंडीयन आलराउंडर ओडीन स्मिथ को पंजाब किंग्स की टीम ने 6 करोड़ रूपए में अपनी टीम में शामिल किया। स्मिथ ने अपना जलवा हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाया था। इसी के कारण टीमें उनके पीछे भागी। लेकिन पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ लिया।

ओडीन स्मिथ पहली बार आईपीएल का हिस्सा होंगे। उन्हें खरीदने के हैदराबाद, पंजाब, राजस्थान, और लखनऊ की टीमों ने दिलचस्पी दिखाई थी। स्मिथ ने हाल ही में भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी भी की और बड़े बड़े शॉट्स भी लगाए।

Odean Smith Sold To PK

Also Read : TATA IPL Player Auction 2022 आज है मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन, यहां देखें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Also Read : IPL Player Auction 2022 किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा, देखें टाटा आईपीएल ऑक्शन का पूरा रोमांच

Also Read : Aavesh Khan Sold To LSG आवेश बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, लखनऊ ने 10 करोड़ रूपए में खरीदा

Also Read : TATA IPL Mega Auction 2022 ऑक्शन के पहले दिन के बाद किस टीम के पास बचे कितने पैसे

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

How to Write Your Research Paper Online – A Few Easy Tips

Compose My Research Paper is an online service that...

Best Research Paper Service For Students

If you're faced with an extremely difficult writing assignment,...

How to Choose a Research Paper Service

When you're confronted with the decision of selecting a...

What are the main factors to take into consideration when signing up with an Research Paper Service Company

There are numerous websites that provide research papers on...