Friday, June 9, 2023

RCB Twitter Hacked: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, बदला नाम

RCB Twitter Hacked: आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का ऑफिशियल ट्विटर अंकाउट शानिवार यानी आज हैक हो गया है। हैकर्स ने आरीसीबी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल का नाम भी बदल दिया है। नाम बदलकर ‘बोर्ड एप याच क्लब’ कर दिया गया है।

हैकर्स ने किए NFT से जुड़े ट्वीट

इतना ही नहीं हैकर्स ने आरसीबी के बायो को भी बदलकर उसमें नया लिंक शामिल कर दिया है और उसकी डिस्प्ले पिक्चर भी बदल दी। हैकर्स ने बायो चेंज करके लिखा, सदस्य बनने के लिए OpenSea पर एक बोरेड एप या म्यूटेंट एप खरीदें। हालांकि यूजर्स ने इसे जल्द ही पहचान लिया जब हैकर्स ने NFT से जुड़े ट्वीट करने शुरू किए। ध्यान देने वाली बात यह है कि आरसीबी ने अभी तक हैकर्स द्वारा किए गए ट्वीट नहीं हटाए हैं और न ही फ्रेंचाइजी ने ट्विटर अकाउंट के हैक होने की पुष्टि की है।

जानें कब हुई अकाउंट से छेड़छाड़

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक प्रोमोशनल वीडियो अपलोड की थी। इसी समय उसके ट्विटर अकाउंट के साथ छेड़छाड़ हुई। फैंस ये सब देखकर हैरान रह गए हैं।

ये भी पढ़ें: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ICC ने लगाया लाखों का जुर्माना, जानें वजह

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

WTC Final: पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बनाए 121 रन, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7...

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन , सिराज ने झटके 4 विकेट

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय गेंदबाजो ने की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422/7

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...