Tuesday, March 21, 2023

Suresh Raina Unsold In IPL Auction 2022 सुरेश रैना को किसी टीम ने नहीं खरीदा, फैंस हुए निराश

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Suresh Raina Unsold In IPL Auction 2022 :
आईपीएल (IPL) के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सुरेश रैना (Suresh Raina) को आक्शन के दौरान किसी भी टीम ने नही खरीदा। उनके नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने उन्हें विशेष रूप से ट्रिब्यूट दिया है।

सुरेश रैना की बेस प्राइज आईपीएल आक्शन में दो करोड़ रुपए थी। हालांकि किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम लेने के लिए कोई रूची नहीं दिखाई। यहां तक कि उनकी पुरानी टीम सीएसके ने भी उनके लिए कोई बोली नहीं लगाई।

चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना को दिया ट्रिब्यूट Suresh Raina Unsold In IPL Auction 2022 

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने चिन्ना थाला को एक विशेष ट्रिब्यूट दिया है। सीएसके ने सोशल मीडिया के द्वारा इतने सालों के सर्विस के लिए रैना का आभार जताया। उन्होंने लिखा “येलो जर्सी में इतनी सारी यादों के लिए सुपर थैंक्स चिन्ना थाला।”

रैना ने अपने आईपीएल के करियर में सिर्फ दो ही टीमों के लिए खेला है। उन्होंने 13 सीजन खेले है जिनमें 2 सीजन गुजरात लायंस के साथ और 11 सीजन सीएसके के साथ खेला है। कोरोना की वजह से एक सीजन से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

सुरेश रैना के न खरीदे जाने पर फैंस काफी निराश नजर आए

रैना को आईपीएल के सबसे बेहतर बेट्समैन कि लिस्ट में गिना जाता है और इस प्लेयर ने लीग में कई जबरदस्त पारियां खेली और साथ ही फील्डिंग में भी अपना एक अलग स्तर बनाया। रैना के करियर की बात की जाये, तो वह इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

उनके नाम 205 मैचों में 136.76 के स्ट्राइक रेट से 5528 रन है। जिनमें एक सेंचुरी और 39 हाफ सेंचुरी है। सुरेश रैना के ना खरीदे जाने पर फैंस काफी निराश नजर आए और ट्विटर पर उनके लिए काफी मात्रा में प्रतिक्रियाएं देखने को मिली और फैंस ने इसको लेकर काफी निराशा जताई है।

Also Read : KKR Squad For IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

Also Read : DC Squad For IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

Also Read : RCB Squad For IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम

Also Read : MI Squad For IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

Also Read : CSK Squad For IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -
Harpreet Singh
Harpreet Singh
Content Writer And Sub editor @indianews. Good Command on Sports Articles. Master's in Journalism. Theatre Artist. Writing is My Passion.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related