Wednesday, May 31, 2023

Indian Women’s Football League: कर्नाटक को हरा गोकुलम केरल ने लगातार तीसरी बार खिताब किया अपने नाम

इंडिया न्यूज ( India News):( Indian Women’s Football League) गोकुलम केरल (Gokulam kerala) ने किक स्टार्ट एफसी कर्नाटक को 5-0 से हराकर भारतीय महिला फुटबाल लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। बता दे विजेता टीम यह कारनामा लगातार तीसरे बार की है। और यह खिताब लगातार तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। सबरिता भंडारी (05वां मिनट), संध्या रंगनाथन (22, 52 वां मिनट), इंदुमति (37वां मिनट) और रोजा देवी (80वां मिनट) ने गोल किए। गोकुलम केरल के प्रदर्शन ने शानदार प्रर्दशन किया।

पहले गोल के बाद गोकुलम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा

डेंगमेई ग्रेस ने कर्नाटक टीम की मध्य पंक्ति को छकाते हुए गेंद पर कब्जा रखा और बॉक्स के दाएं सिरे पर मौजूद भंडारी को गेंद सरका दी, जिन्होंने गोल करने में कोई कमी नहीं की। पहला गोल जल्द हासिल करने के बाद गोकुलम केरल ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दूसरे हाफ में भी टीम ने किया शानदार प्रर्दशन

सत्रह मिनट बाद संध्या ने गेंद को अपने कब्जे में लिया और फिर रक्षक खिलाड़ी को चकमा देकर स्कोर 2-0 कर दिया। इंदुमति ने गोल कर गोकुलम को मध्यांतर से पहले 3-0 से आगे कर दिया था। दूसरे हाफ में टीम ने दो और गोल कर दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related