Tuesday, May 30, 2023

Hockey: भारतीय हॉकी टीम के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में ओडिशा सरकार ने अपना अनुबंध अगले 10 साल तक बढ़ाया

Hockey: भारतीय हॉकी टीम के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में अपना अनुबंध ओडिशा सरकार ने अगले 10 साल के लिए बढ़ा दिया है। अब साल 2033 तक ओडिशा सरकार भारत की पुरुष और महिला टीम की प्रायोजक होगी। ओडिशा सरकार ने जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर हॉकी टीम की प्रयोजक बने रहने का फैसला किया है।

  • 2033 तक भारतीय हॉकी टीम की प्रायोजक होगी ओडिशा सरकार
  • 2018 से भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम की प्रायोजक रही है ओडिशा सरकार

ओडिशा में ही हुआ था पिछला हॉकी विश्व कप 
ओडिशा सरकार 2018 से भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम की प्रायोजक रही है। भारतीय हॉकी में नई जान फूंकने में ओडिशा सरकार का बड़ा योगदान है। पिछला हॉकी विश्व कप भी ओडिशा में ही हुआ था। हालांकि, भारतीय टीम दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गई थी और सेमीफाइनल में भी नहीं खेल पाई थी।

हॉकी इंडिया को दिए जाएंगे 434.12 करोड़ रुपये

इससे पहले ओडिशा खनन निगम ने सरकार की अनुमति के बाद बतौर प्रयोजक 2018 से 2023 तक भारतीय हॉकी टीम के साथ अनुबंध किया था। भारतीय हॉकी के अध्यक्ष ने इस अनुबंध को आगे बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद ओडिशा सरकार की अनुमति पर ओडिशा खनन निगम ने आने वाले 10 साल के लिए अनुबंध बढ़ा दिया है। यह अनुबंध जनवरी 2033 तक मान्य रहेगा। इस दौरान हॉकी इंडिया को 434.12 करोड़ रुपये ओडिशा खनन निगम की तरफ से दिए जाएंगे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related