Tuesday, June 6, 2023

MI की लगातार 7वीं हार, MS Dhoni ने आखिरी ओवर में 17 रन बनाकर जिताया मुकाबला

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

आज का IPL का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के डी पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था।

MI की लगातार 7वीं हार, MS Dhoni ने आखिरी ओवर में 17 रन बनाकर जिताया मुकाबला

पहले बैंटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 155-7 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में 3 विकटों से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन सबसे खराब रहा। मुंबई अपने इस सीजन 7 मैचों में से किसी भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई।

चेन्नई की मैच विनिंग पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की ओर से ओपनिंग जोड़ी ऋतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा मैदान में उतरे। लेकिन ऋतुराज कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और पहली ही गेंद खेलकर सेम्स की गेंद पर तिलक वर्मा को कैच थमा बैठे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मिचल सेंटनर 11 रन ही बना सके। उन्हें भी डेनियल सेम्स ने पेविलियन का रास्ता दिखाया।

MI की लगातार 7वीं हार, MS Dhoni ने आखिरी ओवर में 17 रन बनाकर जिताया मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)ने आखिरी ओवर में 17 रन बनाकर मैच को अपनी टीम के नाम किया। धोनी ने अपनी इस पारी में महज 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मुकाबला 3 विकटों से अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस की पारी 

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से ओपनिंग कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने की लेकिन दोनों ही बल्लेबाज कोई भी रन नहीं बना पाए और 0 पर ही आउट हो गए। उनके बाद से बल्लेबाजी करने आए ब्रेविज भी महज 4 रन बनाकर मुकेश की गेंद पर आउट हो गए। मुकेश चौधरी (Mukesh) ने ही तीनों विकेट को अपने नाम किया।

15 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 100-5

सुर्यकुमार का बल्ला आज ज्यादा कमाल नहीं कर पाया वह 21 गेंदों पर 32 रन बनाकर सेनंटर की गेंद पर मुकेश के हाथों में कैच थमा बैठे। ऋतिक शौकीन 25 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक ने नाबाद 51 रन बनाए। पहले बैंटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 155-7 रन बनाए। सीएसके को जीत के लिए 20 ओवरों में 156 रन बनाने होंगे।

Read More : 10 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर 68-3

Also Read : मुबंई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रनों का टारगेट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Womens Junior Asia Cup 2023 Hockey: रोमांचक मैच में भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराया

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क: (Womens Junior Asia Cup...

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन हुए चोटिल

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के...