Tuesday, June 6, 2023

मुबंई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रनों का टारगेट

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

मुबंई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रनों का टारगेट

आज का IPL का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के डी पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। पहले बैंटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 155-7 रन बनाए।

6 ओवरों के बाद Mumbai Indians का स्कोर 43-3

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से ओपनिंग कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने की लेकिन दोनों ही बल्लेबाज कोई भी रन नहीं बना पाए और 0 पर ही आउट हो गए। उनके बाद से बल्लेबाजी करने आए ब्रेविज भी महज 4 रन बनाकर मुकेश की गेंद पर आउट हो गए। मुकेश चौधरी (Mukesh) ने ही तीनों विकेट को अपने नाम किया।

15 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 100-5

सुर्यकुमार का बल्ला आज ज्यादा कमाल नहीं कर पाया वह 21 गेंदों पर 32 रन बनाकर सेनंटर की गेंद पर मुकेश के हाथों में कैच थमा बैठे। ऋतिक शौकीन 25 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक ने नाबाद 51 रन बनाए। पहले बैंटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 155-7 रन बनाए। सीएसके को जीत के लिए 20 ओवरों में 156 रन बनाने होंगे।

Read More : DC vs PBKS Toss Live दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का फैसला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Womens Junior Asia Cup 2023 Hockey: रोमांचक मैच में भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराया

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क: (Womens Junior Asia Cup...

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन हुए चोटिल

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के...