Thursday, March 30, 2023

TATA IPL Mega Auction 2022 ऑक्शन के पहले दिन के बाद किस टीम के पास बचे कितने पैसे

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

TATA IPL Mega Auction 2022: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन फ्रेंचाइजियों ने खुलकर खिलाड़ियों के ऊपर नोटों की बारिश की। अब तक इस मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी ईशान किशन है। ईशान को मुंबई इंडियंस की टीम ने 15.25 करोड़ रूपए में खरीदा।

मुंबई ने ईशान पर खुलकर धन वर्षा की। इसके अलावा तेज गेंदबाज आवेश खान आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। उन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 10 करोड़ में खरीदा। इन दोनों के अलावा ऑक्शन के पहले दिन बहुत सारे खिलाड़ी करोडपति बने।

लखनऊ सुपर जायंन्ट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खुलकर बिडिंग की और इस समय उनके पर्स में सबसे कम पैसे है। वहीं मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के पर्स में अभी सबसे ज्यादा पैसे हैं।

सभी टीमों की खरीददारी (TATA IPL Mega Auction 2022)

  • मुंबई इंडियंस (MI)

खर्च किए: 62.15 करोड़

बचे हुए पैसे: 27.85 करोड़

टीम: डेवाल्ड ब्रेविस (3 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़), रोहित शर्मा (16 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), मुरुगन अश्विन (1.6 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), ईशान किशन (15.25 करोड़), बासिल थाम्पी (30 लाख)

  • चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK)

खर्च किए: 69.55 करोड़

बचे हुए पैसे: 20.45 करोड़

टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़), केएम आसिफ (20 लाख), रविंद्र जडेजा (16 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़), अंबाती रायुडू (6.75 करोड़), रॉबिन उथप्पा (2 करोड़), दीपक चाहर (14 करोड़), ड्वेन ब्रावो (4.4 करोड़), तुषार देशपांडे (20 लाख), मोईन अली (8 करोड़)

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

खर्च किए: 80.75 करोड़

बचे हुए पैसे: 9.25 करोड़

टीम: अनुज रावत (3.4 करोड़), शहबाज अहमद (2.4 करोड़), आकाश दीप (20 लाख), विराट कोहली (15 करोड़), जोश हेजलवुड (7.75 करोड़), दिनेश कार्तिक (5.5 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), हर्षल पटेल (10.75 करोड़), फाफ डु प्लेसी (7 करोड़), वानिंदु हसरंगा (10.75 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)

  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)

खर्च किए: 73.50 करोड़

बचे हुए पैसे: 16.50 करोड़

टीम: पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), कमलेश नागरकोटी (1.1 करोड़), डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़), मिचेल मार्श (6.50 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़), शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़), एनरिच नोर्ट्जे (6.50 करोड़), केएस भरत (2 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), कुलदीप यादव (2 करोड़), सरफराज खान (20 लाख), अश्विन हेब्बर (20 लाख), ऋषभ पंत (16 करोड़)

  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

खर्च किये: 77.35 करोड़

बचे हुए पैसे: 12.65 करोड़

टीम: शिवम मावी (7.25 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़), शेल्डन जैक्सन (60 लाख), आंद्रे रसेल (12 करोड़), पैट कमिंस (7.25 करोड़), नीतीश राणा (8 करोड़), श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़)

  • पंजाब किंग्स (PK)

खर्च किए: 61.35 करोड़

बचे हुए पैसे: 28.65 करोड़

टीम: राहुल चाहर (5.25 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (60 लाख), हरप्रीत बरार (3.8 करोड़), शिखर धवन (8.25 करोड़), जॉनी बेयरेस्टो (6.75 करोड़), मयंक अग्रवाल (12 करोड़), कगीसो रबाडा (9.25 करोड़), शाहरुख खान (9 करोड़), जितेश शर्मा (20 लाख), इशान पोरेल (25 लाख)

  • राजस्थान रॉयल्स (RR)

खर्च किए: 77.85 करोड़

बचे हुए पैसे: 12.15 करोड़

टीम: रियान पराग (3.8 करोड़), देवदत्त पडीक्कल (7.75 करोड़), यशस्वी जयसवाल (4 करोड़), आर अश्विन (5 करोड़), ट्रेंट बोल्ट (8 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), संजू सैमसन (14 करोड़), युजवेंद्र चहल (6.5 करोड़), शिमरोन हेटमायर (8.5 करोड़), केसी केरियप्पा (30 लाख), प्रसिद्ध कृष्णा (10 करोड़)

  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

खर्च किए: 69.85 करोड़

बचे हुए पैसे: 20.15 करोड़

टीम: प्रियम गर्ग (20 लाख), अभिषेक शर्मा (6.5 करोड़), कार्तिक त्यागी (4 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़), केन विलियमसन (14 करोड़), भुवनेश्वर कुमार (4.2 करोड़), राहुल त्रिपाठी (8.5 करोड़), जे सूचित (20 लाख), निकोलस पूरन (10.75 करोड़), वॉशिंगटन सुंदर (8.75 करोड़), टी नटराजन (4 करोड़), श्रेयस गोपाल (75 लाख)

  • लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG)

खर्च किए: 83.10 करोड़

बचे हुए पैसे: 6.90 करोड़ रुपये

टीम: रवि बिश्नोई (4 करोड़), मनीष पांडे (4.6 करोड़), मार्कस स्टॉयनिस (9.2 करोड़), मार्क वुड (7.5 करोड़), क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़), जेसन होल्डर (8.75 करोड़), केएल राहुल (17 करोड़), क्रुणाल पांड्या (8.25 करोड़), दीपक हूडा (5.75 करोड़), अंकित राजपूत (50 लाख), आवेश खान (10 करोड़)

  • गुजरात टाइटन्स (GT)

खर्च किए: 71.15 करोड़

बचे हुए पैसे: 18.85 करोड़

टीम: आर साइ किशोर (3 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़), नूर अहमद (30 लाख), जेसन रॉय (2 करोड़), राहुल तेवतिया (9 करोड़), मोहम्मद शमी (6.25 करोड़), लॉकी फर्गुसन (10 करोड़), हार्दिक पांड्या (15 करोड़), अभिनव मनोहर (2.6 करोड़), राशिद खान (15 करोड़)

TATA IPL Mega Auction 2022

Also Read : IPL Player Auction 2022 किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा, देखें टाटा आईपीएल ऑक्शन का पूरा रोमांच

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

How to Write Your Research Paper Online – A Few Easy Tips

Compose My Research Paper is an online service that...

Best Research Paper Service For Students

If you're faced with an extremely difficult writing assignment,...

How to Choose a Research Paper Service

When you're confronted with the decision of selecting a...

What are the main factors to take into consideration when signing up with an Research Paper Service Company

There are numerous websites that provide research papers on...