Friday, March 31, 2023

TATA IPL Player Auction 2022 आज है मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन, यहां देखें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

TATA IPL Player Auction 2022: आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन इस समय बेंगलुरु में चल रहा है। आज इस मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन है। इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने अपने खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था। क्योंकि मेगा ऑक्शन से पहले हर टीम मैक्सिमम 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती थी।

इस बार इस मेगा ऑक्शन का हिस्सा 10 टीमें हैं। मेगा ऑक्शन के पहले दिन 388 करोड़ रूपए की बोली लगी। पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे। आज मेगा ऑक्शन में 439 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

11.50 करोड़ रूपए में बिके लिविंगस्टोन (TATA IPL Player Auction 2022)

लियम लिविंगस्टोन आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के दूसरे दिन के पहले 10 करोड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के पावर हिटिंग बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स की टीम ने 11.50 करोड़ रूपए में अपनी टीम में शामिल किया। 1 करोड़ रूपए के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए पंजाब, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और गुजरात की टीमों में रेस लग गई। लेकिन अंत में पंजाब की टीम ने इस रेस को जीत लिया और लिविंगस्टोन को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

ओडीन स्मिथ को मिले 6 करोड़ (TATA IPL Player Auction 2022)

वेस्टइंडीयन आलराउंडर ओडीन स्मिथ को पंजाब किंग्स की टीम ने 6 करोड़ रूपए में अपनी टीम में शामिल किया। स्मिथ ने अपना जलवा हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाया था। इसी के कारण टीमें उनके पीछे भागी। लेकिन पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ लिया।

ओडीन स्मिथ पहली बार आईपीएल का हिस्सा होंगे। उन्हें खरीदने के हैदराबाद, पंजाब, राजस्थान, और लखनऊ की टीमों ने दिलचस्पी दिखाई थी। स्मिथ ने हाल ही में भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी भी की और बड़े बड़े शॉट्स भी लगाए।

5 करोड़ 25 लाख में बिके खलील (TATA IPL Player Auction 2022)

लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 5.25 लाख रूपए में अपनी टीम में शामिल किया। उन्हें खरीदने के लिए मुंबई और दिल्ली की टीमें आपस में भीड़ गई और आखिरी में दिल्ली ने सबसे बड़ी बोली लगाकर इस लेफ्ट आर्म पेसर को अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले खलील SRH की टीम का हिस्सा थे।

दिल्ली में गए चेतन साकरिया (TATA IPL Player Auction 2022)

खलील अहमद के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक और लेफ्ट आर्म पेसर को अपनी टीम में शामिल कर लिया। दिल्ली ने युवा भारतीय तेज गेंदबाज चेतन साकरिया को 4.20 करोड़ रूपए की राशि ऐडा करके खरीद लिया। इससे पहले वें राजस्थान की टीम का हिस्सा थे और राजस्थान की टीम उन्हें दोबारा खरीदना चाहती थी, लेकिन पर्स में ज्यादा पैसे ना होने की वजह से वें उन्हें खरीद नहीं सके।

राजस्थान का हिस्सा बने नवदीप सैनी (TATA IPL Player Auction 2022)

भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को राजस्थान की टीम ने 2.60 करोड़ रूपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया। उन्हें खरीदने के लिए लखनऊ और मुंबई ने भी दिलचपी जरूर दिखाई, लेकिन अंत में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया। इससे पहले नवदीप बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे, लेकिन RCB ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर दिया था।

मार्को यांसिन को SRH ने खरीदा (TATA IPL Player Auction 2022)

दक्षिण अफ्रीकी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज मार्को यांसिन को हैदराबाद की टीम ने 4.20 करोड़ रूपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसे पहले यांसिन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। मुंबई ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी जरूर दिखाई, लेकिन अंत में उन्हें SRH ने खरीद लिया। अब मार्को यांसिन हैदराबाद की टीम में खेलते हुए दिखेंगे।

राज बावा को पंजाब किंग्स ने खरीदा (TATA IPL Player Auction 2022)

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो राज अंगद बावा को पंजाब किंग की टीम ने 2 करोड़ रूपए में खरीद लिया है। राज बावा ने पूरे वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया और फाइनल में तो इंग्लैंड की टीम पर पूरी तरह हावी रहे। फाइनल में राज ने 5 विकेट लिए और महत्वपूर्ण 40 रन भी बनाये। अब इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है।

यश धुल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा (TATA IPL Player Auction 2022)

भारत को हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले यश धुल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 50 लाख रूपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। वर्ल्ड कप के दौरान इस बल्लेबाज ने काफी प्रभावित किया था और अब यश पहली बार आईपीएल का हिस्सा भी होंगे।

गुजरात से खेलेंगे जयंत यादव (TATA IPL Player Auction 2022)

भारत के आलराउंडर जयंत यादव को ऑक्शन के दूसरे दिन गुजरात टाइटंस की टीम ने 1.70 करोड़ रूपए में खरीद लिया। उन्हें खरीदने के लिए लखनऊ और गुजरात दोनों नई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन अंत में वें गुजरात की टीम में गए। इससे पहले जयंत मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें वहां ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला।

कोलकाता में गए रहाणे (TATA IPL Player Auction 2022)

दूसरे दिन दूसरी बोली अजिंक्य रहाणे पर लगी और उन्हें कोलकाता की टीम ने 1 करोड़ रूपए में उनके बेस प्राइस पर खरीद लिया। इससे पहले रहाणे दिल्ली की टीम में थे, लेकिन उन्हें वहां पिछले सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला। रहाणे का मौजूदा फॉर्म भी कुछ ख़ास नहीं है।

मारक्रम को SRH ने खरीदा (TATA IPL Player Auction 2022)

आज के दिन की पहली बोली में हैदराबाद की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मारक्रम को 2.60 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर किया। उन्हें खरीदने के लिए मुंबई, पंजाब और हैदराबाद ने दिलचपी दिखाई। लेकिन अंत में उन्हें SRH ने खरीद लिया। इससे पहले मारक्रम पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे। लेकिन इस बार वें SRH की तरफ से खेलेंगे।

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (TATA IPL Player Auction 2022)

रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, हर्षल पटेल, सुरेश रैना, अंबति रायडू, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, रॉबिन उथप्पा, उमेश यादव, मुजीब उर रहमान, एस्टन एगर, नाथन कुल्टर-नाइल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा, शाकिब अल हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, सैम बिलिंग्स, साकिब महमूद, क्रिस जॉर्डन, क्रेग ओवर्टन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डिकॉक, मर्चेंट डि लैंग, फाफ डु प्लेसिस, कैगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, फैबियन एलेन, ड्वेन ब्रावो, इविन लुइस, ओडियन स्मिथ

1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (TATA IPL Player Auction 2022)

अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, एरॉन फिंच, क्रिस लिन, नाथन लियोन, केन रिचर्डसन, जॉनी बेयरस्टो, एलेक्स हेल्स, इयोन मॉर्गन, डेविड मलान, एडम मिल्ने, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, कॉलिन इंग्राम, शिमरॉन हेटमेयर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन

1 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (TATA IPL Player Auction 2022)

पीयूष चावला, केदार जाधव, प्रसिद्ध कृष्णा, टी. नटराजन, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, नीतीश राणा, ऋद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, जयंत यादव, मोहम्मद नबी, जेम्स फॉकनर, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, एंड्रयू टाई, डेन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, ओली पोप, डेवोन कॉन्वे, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, एडन मार्करम, तबरेज शम्सी, वानिंदु हसारंगा, रस्सी वेन डर डुसेन, रोस्टन चेज, रिली रोसो, शेरफेन रदरफोर्ड

TATA IPL Player Auction 2022

Also Read : IPL Player Auction 2022 किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा, देखें टाटा आईपीएल ऑक्शन का पूरा रोमांच

Also Read : Aavesh Khan Sold To LSG आवेश बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, लखनऊ ने 10 करोड़ रूपए में खरीदा

Also Read : TATA IPL Mega Auction 2022 ऑक्शन के पहले दिन के बाद किस टीम के पास बचे कितने पैसे

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

How to Write Your Research Paper Online – A Few Easy Tips

Compose My Research Paper is an online service that...

Best Research Paper Service For Students

If you're faced with an extremely difficult writing assignment,...

How to Choose a Research Paper Service

When you're confronted with the decision of selecting a...

What are the main factors to take into consideration when signing up with an Research Paper Service Company

There are numerous websites that provide research papers on...