Wednesday, May 31, 2023

IPL 2023: बेंगलुरु ने दिल्ली के सामने रखा 182 रन का लक्ष्य

IPL 2023: आएपीएल के 16वें सीजन के 50वें मुकाबले में आरसीबी और दिल्ली आमने-सामने हैं। बेंगलुरु ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 181 रन बनाए है। अब दिल्ली को जीत के लिए 182 रन बनाने है। विराट कोहली और महीपाल लोमरोर ने शानदार अर्धशतक लगाया।

फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने की 82 रन की पार्टनरशिप

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु को फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मुश्किल पिच पर संभल कर बैटिंग की और 63 गेंद पर 82 रन की पार्टनरशिप की। डु प्लेसिस 45 रन बनाकर आउट हुए और ये साझेदारी टूटी।

कप्तान विराट कोहली ने IPL के 7000रन पूरे किए
होम ग्राउंड दिल्ली पर RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 7000 IPL रन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने 42 गेंद पर इस सीजन में अपनी छठी हाफ सेंचुरी लगाई। ये उनके IPL करियर की 50वीं फिफ्टी भी रही। विराट टूर्नामेंट में 5 शतक भी जड़ चुके हैं। कोहली ने 46 बॉल पर 119.57 के स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके जमाए।

लोमरोल ने लगाया करियर का पहला अर्धशतक
महीपाल लोमरोर ने 26 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। यह लोमरोल के करियर का पहला अर्धशतक है। लोमरोर ने 29 बॉल पर 186.21 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 54 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स : 
डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा और खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे और अभिषेक पोरेल।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाक, माइकल ब्रेसवेल और शाहबाज अहमद।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related