Wednesday, May 31, 2023

IPL 2023: अर्जुन  के आईपीएल में डेब्यू पर सचिन तेंदुलकर ने किया भावुक पोस्ट

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का 22वां मुकाबला मुंबई और कोलकाता नाइटराइडर्स के बिच खेला गया। मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की। मुंबई के लिए यह मैच  खास था ही साथ ही यह मैच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लिए भी खास रहा। बता दे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इस मैच में आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। अर्जुन ने अपने पिता की पुरानी टीम मुंबई के लिए ही पहला मैच खेला। बेटे के डेब्यू पर सचिन ने भावुक पोस्ट किया।

  • अर्जुन ने दिए पहले ओवर में पांच रन 
  • अर्जुन ने पिता की पुरानी टीम मुंबई के लिए ही खेला पहला मैच
आपने इस स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है-सचिन

सचिन ने ट्विटर पर अर्जुन के लिए लिखा, ”अर्जुन आपने आज एक क्रिकेटर के रूप में अपने सफर में एक बड़ा कदम लिया है। पिता होने के नाते मैं जानता हूं कि आप इस खेल को वह सम्मान देना जारी रखेंगे जिसका यह हकदार है। आपने इस स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। मुझे इस बात का भरोसा है कि आप आगे भी ऐसा करते रहेंगे। यह एक सुखद यात्रा की शुरुआत है। मेरी ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।”

अर्जुन को मुंबई के लिए खेलते देख बहुत खुशी हुई: सौरव गांगुली
अर्जुन के डेब्यू पर सचिन तेंदुलकर के साथ लंबे समय तक खेलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी ट्वीट किया। उन्होंने सचिन को बधाई दी। गांगुली ने लिखा, ”अर्जुन को मुंबई के लिए खेलते देख बहुत खुशी हुई। चैंपियन डैड को बहुत गर्व होना चाहिए। सचिन को शुभकामनाएं।” आईपीएल में पहली बार पिता के बाद बेटे ने भी हिस्सा लिया है।
सचिन तेंदुलकर के लिए काफी गर्व का क्षण है-शाहरुख
कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने भी अर्जुन के लिए ट्वीट किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को बधाई दी। शाहरुख ने लिखा, ”यह आईपीएल कितना भी प्रतिस्पर्धी क्यों न हो, लेकिन जब आप एक दोस्त के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मैदान में उतरते देखते हैं तो यह बहुत खुशी और आनंद की बात होती है। अर्जुन को शुभकामनाएं। सचिन तेंदुलकर के लिए काफी गर्व का क्षण है।”
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related