Tuesday, May 30, 2023

MI vs KKR: कोलकाता ने मुंबई को दिया 186 रन का लक्ष्य, अय्यर ने लगाया IPL करियर का पहला शतक

MI vs KKR: सुपर संडे के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने सामने हैं। मुंबई इंडियंस  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर के विस्फोटक शतक के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के तीसरे सुपर संडे के पहले मुकाबले में मेजबान मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 186 रन का टारगेट दिया है।  इस मैच में रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा के पेट में समस्या है। मुंबई की प्लेइंग 11 में डुएन जॉनसन और अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम है और इस मैच में वह मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर रहे हैं

  • रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तान
  • अय्यर ने लगाया IPL करियर का पहला शतक
  • अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए किया डेब्यू

वेंकटेश अय्यर ने लगाया शतक

कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 104 रन वेंकटेश अय्यर ने बनाए। लेफ्टी बैटर ने अपनी पारी में 6 चौके और 9 छक्के जमाए।  वहीं, अंत में आंद्रे रसेल ने 11 गेंद में नाबाद 21 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए ऋतिक शौकीन ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्जुन को छोड़ बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिले।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।
सबस्टीट्यूटः मनदीप सिंह, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड विसे।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।
सबस्टीट्यूटः रोहित शर्मा, रमनदीप सिंह, अर्शद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related