Friday, June 9, 2023

Sports Awards: स्टार शटलर लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय को मिला अर्जुन अवॉर्ड, जानें राष्ट्रपति ने किन-किन को किया सम्मानित

Sports Awards:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित कर रही हैं। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से और चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे।

लक्ष्य ने जीता था बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक 

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने स्टार शटलर लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय को सम्मानित किया। यह दोनों इस साल थॉमस कप जीतकर इतिहास रचना वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं, लक्ष्य ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता था।
अर्जुन अवॉर्ड के लिए सम्मानित किए जा रहे अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आए थे। लक्ष्य के अलावा महिला मुक्केबाज निकहत जरीन और पहलवान अंशु मलिक भी शामिल हैं। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इस साल क्रिकेट के किसी खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया है।

विजेताओं की सूची :

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: अचंता शरत कमल

 

अर्जुन पुरस्कार : सीमा पूनिया ( एथलेटिक्स ), एल्डौस पॉल ( एथलेटिक्स ), अविनाश साबले ( एथलेटिक्स ), लक्ष्य सेन ( बैडमिंटन ), एच एस प्रणय ( बैडमिंटन ), अमित ( मुक्केबाजी ), निकहत जरीन ( मुक्केबाजी ), भक्ति कुलकर्णी ( शतरंज ), आर प्रज्ञानानंदा ( शतरंज ),

 

दीप ग्रेस इक्का ( हॉकी ), सुशीला देवी ( जूडो ), साक्षी कुमारी ( कबड्डी ), नयन मोनी सैकिया ( लॉनबॉल), सागर ओव्हालकर ( मलखम्ब ), इलावेनिल वालारिवान ( निशानेबाजी ), ओमप्रकाश मिठारवाल ( निशानेबाजी), श्रीजा अकुला ( टेबल टेनिस ), विकास ठाकुर ( भारोत्तोलन), अंशु ( कुश्ती ), सरिता ( कुश्ती ), परवीन ( वुशू), मानसी जोशी ( पैरा बैडमिंटन ), तरूण ढिल्लो ( पैरा बैडमिंटन ), स्वप्निल पाटिल ( पैरा तैराकी ), जर्लिन अनिका जे ( बधिर बैडमिंटन )

 

द्रोणाचार्य पुरस्कार ( नियमित श्रेणी में कोचों के लिए ) : जीवनजोत सिंह तेजा ( तीरंदाजी ), मोहम्मद अली कमर ( मुक्केबाजी), सुमा शिरूर ( पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान ( कुश्ती )

 

लाइफटाइम श्रेणी : दिनेश लाड ( क्रिकेट ), बिमल घोष ( फुटबॉल), राज सिंह ( कुश्ती )

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार : अश्विनी अकुंजी ( एथलेटिक्स ), धरमवीर सिंह ( हॉकी ), बी सी सुरेश ( कबड्डी ), नीर बहादुर गुरंग ( पैरा एथलेटिक्स )

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार : ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

WTC Final: पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बनाए 121 रन, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7...

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन , सिराज ने झटके 4 विकेट

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय गेंदबाजो ने की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422/7

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...