India News, IIFA Awards 2022 : जैसा की हम जानते है की आइफा अवार्ड 2022 इवेंट दुबई के अबू धाबी के यास आइलैंड में चल रहा है। बता दें कि प्राइम वीडियो ने आईफा वीकेंड एंड अवार्ड्स, अबू धाबी के 22वें संस्करण में अपनी तमिल ओरिजिनल सीरीज, सुजल- द वोर्टेक्स के ग्लोबल प्रीमियर ऐलान की। जिसका प्रीमियर शो आने वाली 17 जून को भारत और कई अन्य भाषाओं में होगा।
सुजल-द वोर्टेक्स को 17 जून को किया जाएगा रिलीज
तमिल ओरिजिनल सीरीज सुजल-द वोर्टेक्स, की बनावट और लेखन मावेरिक जोड़ी, पुष्कर और गायत्री के द्वारा किया गया है, जिसका निर्देशन ब्रम्मा और अनुचरण द्वारा किया गया है। सुजल: द वोर्टेक्स वॉलवॉचर फिल्म्स का प्रोडक्शन है। सीरीज के मुख्य किरदारो में कथिर, ऐश्वर्या राजेश और श्रिया रेड्डी के साथ अनुभवी राधाकृष्णन पार्थिबन भी शामिल हैं। वहीं इस सीरीज के 8 एपिसोड है। भारत और 240 अन्य देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स 17 जून से सुजल-द वोर्टेक्स का लुफ्त उठा सकेंगे।
भारतीय समेत कई अन्य भाषाओं में होगी रिलीज
सीरीज की कहानी क्राइम थ्रिलर पर बनी हुई है जो एक गुमशुदा लड़की की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दक्षिण भारत के एक छोटे से शहर के सिस्टम तबाह कर देती है। वहीं बता दें कि प्राइम वीडियो द्वारा पहली बार, सुजल-द वोर्टेक्स, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं के साथ-साथ फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, पोलिश, पुर्तगाली, कैस्टिलियन स्पेनिश, लैटिन स्पेनिश, अरबी और तुर्की जैसी विदेशी भाषाओं में रिलीज होगी। वहीं सीरीज चीनी, चेक, डेनिश, डच, फिलिपिनो, फिनिश, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, इंडोनेशियाई, कोरियाई, मलय, नॉर्वेजियन बोकम, रोमानियाई, रूसी, स्वीडिश, थाई, यूक्रेनी और वियतनामी सहित कई विदेशी भाषाओं में सबटाइल के साथ भी चलेगी।
Read More : High Court restored the security of 424 VIPs in Punjab