Saturday, June 3, 2023

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीत रचा इतिहास

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, 1st Gold Medal In CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे दिन भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में वीमेंस 49 KG कैटेगरी में ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है।

मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क के पहले राउंड में 109 किलो का भार उठाया। जिसके साथ ही उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 113 किलो का भार उठाया। वह तीसरे प्रयास में 115 किलो उठाना चाहती थीं, लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी। इस तरह क्लीन एंड जर्क में मीराबाई का स्कोर 113 किलो रहा। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिलाकर कुल 201 किलो का भार उठाया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड भी बन गया है।

यह उनके राष्ट्रमंडल खेलों के करियर में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट (2018) में सोना हासिल किया था। मीराबाई ने 2014 (ग्लास्गो) में रजत जीता था।

स्नैच राउंड में मीराबाई का पहला प्रयास

1st Gold Medal In CWG 2022

मीराबाई ने स्नैच राउंड में पहले प्रयास में 84 किग्रा भार उठा लिया। उन्होंने पहले प्रयास में ही आठ किलो की बढ़त बना ली है। संयोग की बात है कि मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में भी पहले प्रयास में 84 किलो भार उठाया था।

मीराबाई का दूसरा प्रयास

मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 88 किलो का भार उठा लिया। उन्होंने अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही मीराबाई को 12 किलो की बढ़त मिली।

मीराबाई स्नैच के तीसरे राउंड में नाकाम

1st Gold Medal In CWG 2022

मीराबाई स्नैच में तीसरे प्रयास में नाकाम हो गईं। उन्होंने 90 किलो वजन चुना था। वह उसे उठा नहीं पाईं। इस तरह स्नैच राउंड समाप्त होने के बाद वह 88 किलो के साथ शीर्ष पर रहीं।

टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल किया अपने नाम

मीराबाई टोक्यो ओलंपिक में 49 किलो भारवर्ग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही मीराबाई ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बन गई थीं। इस ओलंपिक मुकाबले में मीराबाई स्नैच के बाद दूसरे नंबर पर थीं। वहीं, क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में मीराबाई ने 110 और दूसरे प्रयास में 115 किग्रा वजन उठाया था। मीराबाई का तीसरा प्रयास नाकामयाब रहा था, जिसके चलते उन्हें सिल्वर मेडल से नवाजा गया था।

मीराबाई की अन्य उपलब्धियां

1. टोक्यो ओलंपिक में जीता सिल्वर मेडल। कर्णम मल्लेश्वरी के बाद ओलंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर
2. 2020 के एशियन चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल
3. 2018 के गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक
4. 2017 के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल
5. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल

ये भी पढ़े : दिल्ली की रहने वाली 14 साल की अनाहत ने स्क्वॉश मुकाबला जीता

ये भी पढ़े : CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के दूसरे दिन भारत ने टेबल टेनिस में गुआना को 3-0 से हराया

ये भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल खेलों 2022 उद्घाटन समारोह में मलाला यूसूफ़जई ने दिया भाषण

ये भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में एलेक्स यी ने जीता इंग्लैंड के लिए पहला गोल्ड

ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं अनाहत सिंह, 14 साल की उम्र में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए मेडल जीतने को तैयार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related