Saturday, June 3, 2023

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में एलेक्स यी ने जीता इंग्लैंड के लिए पहला गोल्ड

मनीष गोस्वामी, नई दिल्ली: एलेक्स यी (Alex Yee) ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के पहले ही दिन पुरुषों की ट्रायथलॉन में इंग्लैंड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने इस जीत को पिछले साल की ओलंपिक में रजत पदक की जीत से बड़ी उपलब्धि बताया है।

यी ने न्यूजीलैंड के हेडन वाइल्ड को हराकर 50 मिनट 34 सेकेंड में जीत हासिल की है। हेडन वाइल्ड को 10 सेकेंड का पेनल्टी का नुकसान उठाना पड़ा। दौड़ में आगे चलने के दौरान जब हेडन वाइल्ड तीसरे चरण में थे।

तब उन्हें पता चला कि उन पर 10 सेकेंड का पेनल्टी लगायी गयी है। जब वे फिनिशिंग लाइन पर थे तब उन्होंने रुककर एलेक्स को अपने आप से आगे निकलने दिया। जिसके कारण वाइल्ड दुसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

ट्रायथलीट होने पर गर्व: Alex Yee

Alex Yee revels in 'fairytale' triathlon gold

एलेक्स यी (Alex Yee) ने अपनी जीत कहा कि “यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है और यह पहली बार है जब मैं एक बड़े खेलों में अपने माता-पिता के सामने लंबे समय तक दौड़ने में सक्षम रहा हूं। मैं बस खुश हूं और आज एक ट्रायथलीट होने पर गर्व महसूस करता हूं।“

ये भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल खेलों 2022 उद्घाटन समारोह में मलाला यूसूफ़जई ने दिया भाषण

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related