Friday, June 9, 2023

अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर 2022 : असम राइफल की दीपिका को मिला स्वर्ण पदक

इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली, श्रीकृष्ण शर्मा | All India Police Judo Cluster 2022 : अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे सातवें अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर में असम राइफल की दीपिका हजारिका ने अपना दमखम दिखाते हुए महिला ताईक्वांडो के 46 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। रजत पदक एसएसबी की मिलन देवी को दिया गया। आन्द्र प्रदेश की कल्पना देवी और महाराष्ट की सीमा यादव ने हासिल किया। वहीं 53 किग्रा वर्ग में एसएसबी की तासिन बेगम ने बाजी अपने पक्ष में करके स्वर्ण पदक जीता।

सीआरपीएफ की टीएच प्रिया ने जीता 73 किग्रा का स्वर्ण पदक

All India Police Judo Cluster 2022

इस मुकाबले में सीआरपीएफ की एम चनचबी देवी को रजत पदक मिला। कांस्य पदक पर अपनी पकड बनाने में तमिलनाडु की एस अनुशा और उत्तर प्रदेश कर नेहा यादव रहीं। 62 किग्रा वर्ग में असम राइफल की शिंदे स्वप्नाली ने स्वर्ण पदक, आईटीबीपी की नयाना चंद्रन ने रजत पदक, सीआरपीएफ एच थोइबिनाओ और एसएसबी की ओकराम मेमी चान ने कांस्य पदक जीता। 73 किग्रा का स्वर्ण पदक सीआरपीएफ की टीएच प्रिया ने जीता। रजत पदक एसएसबी की मोनिका बरूआह के नाम रहा। कांस्य पदक राजस्थान पुलिस की रजनी बाला और असम राइफल की रेखा रानी ने जीत कर कामयाबी अपने अपने नाम की।

यहीं पर ताईक्वांडो के सीनियर पुरूष मुकाबलों के 58 किग्रा प्रतियोगिता वर्ग में राजस्थान पुसिल के सतीश शर्मा ने बाजी मारकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमा लिया। रतज पदक आईटीबीपी के गौरव मालविया के नाम रहा। आन्द्रप्रदेश के एम शमशेर और सीआईएसएफ के पीसी लालमुआनवामा ने जीते।

Read More : भारतीय गेंदबाजों को करनी होगी विविधतापूर्ण गेंदबाजी

Also Read : Garena Free Fire Max Redeem Code Today 21 September 2022

Also Read : Garena Free Fire Max Redeem Code Today 10 September 2022

Connect With Us: Twitter Facebook
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

WTC Final: पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बनाए 121 रन, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7...

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन , सिराज ने झटके 4 विकेट

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय गेंदबाजो ने की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422/7

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...