Friday, June 9, 2023

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 को लेकर भारत का पूरा शेड्यूल हुआ जारी

Commonwealth Games 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आरंभ गुरूवार 28 जुलाई से होगा । भारत इस लीग में 18वीं बार हिस्सा लेगा। भारत की ओर से इस महाकुंभ में अबकी बार 215 एथलीट मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दें की भारत ने 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 64 मेडल जीते थे और भारत का नाम रोशन किया था। इस बार भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर से बेहतरीन करने की उम्मीद जताई जा रही है। आइए आपको बताते है की कब-कब भारतीय एथलीट मैदान में अपना जोश दिखाने के लिए उतरेंगे।

29 जुलाई, शुक्रवार

क्रिकेट : 24 वर्षो के बाद क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया जा रहा है। इसमें भारतीय टीम अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।

हॉकी : हॉकी में भारतीय महिला टीम घाना की टीम के साथ खेलेगी।

Commonwealth Games 2022

बैडमिंटन : मिक्स्ड डबल्स में अश्वनि पोनप्पा और बी सुमिथ रेड्डी की जोड़ी एक्शन में होगी।

टेबल टेनिस : इसमें मेंस और वुमेंस के पहले और दूसरे राउंड के मैच होंगे।

30 जुलाई, शनिवार

एथलेटिक्स : मेंस मैराथन एथलेटिक्स में नीतेंद्र रावत दिखाई देंगे।

मेंस और वुमेंस बॉक्सिंग के मुकाबले :

अमित पंघल (पुरुष 51 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (पुरुष 57 किग्रा), शिव थापा (पुरुष 63.5 किग्रा), रोहित टोकस (पुरुष 67 किग्रा), सुमित कुंडू (पुरुष 75 किग्रा), आशीष चौधरी (पुरुष 80 किग्रा), संजीत (पुरुष 92 किग्रा), सागर (पुरुषों की 92+किग्रा)

वुमेंस बॉक्सिंग : 

नीतू (48 किग्रा), निखत जरीन (50 किग्रा), जैस्मीन (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा)

वुमेंस हॉकी : भारत और वेल्स

टेबल टेनिस : मेंस और वुमेंस तीसरे राउंड का मैच

वेटलिफ्टिंग : मीराबाई चानू (55 किग्रा), संकेत महादेव (55 किग्रा), ऋषिकांत सिंह (55 किग्रा)

31 जुलाई, रविवार

Commonwealth Games 2022

क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

मेंस हॉकी टीम : भारत बनाम घाना

टेबल टेनिस : मेंस क्वार्टर फाइनल मैच, वुमेंस सेमीफाइनल मैच

वेटलिफ्टिंग : बिंदिया रानी देवी (59 किग्रा), जेरेमी लालरीनुंगा (67 किग्रा), अचिंता शुली (73 किग्रा)

1 अगस्त, सोमवार

मेंस हॉकी : भारत बनाम इंग्लैंड

टेबल टेनिस : मेंस टेबल टेनिस सेमीफाइनल, वुमेंस टेबल टेनिस फाइनल

वेटलिफ्टिंग : पोपी हजारिका (64 किग्रा), अजय सिंह (81 किग्रा)

2 अगस्त, मंगलवार

एथलेटिक्स : अविनाश साबले (पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज), मुरली श्रीशंकर (पुरुषों की लंबी कूद), मोहम्मद अनीस याहिया (पुरुषों की लंबी कूद);

धनलक्ष्मी सेकर (महिला 100 मीटर), ज्योति याराजी (महिला 100 मीटर बाधा दौड़), मनप्रीत कौर (महिला शॉटपुट), नवजीत कौर ढिल्लों (महिला डिस्कस थ्रो)

महिला हॉकी : भारत और इंग्लैंड

टेबल टेनिस : मेंस फाइनल

वेटलिफ्टिंग : उषा कुमारा (महिला 87 किग्रा), पुर्णिमा पांडे (महिला 87+ किग्रा)

विकास ठाकुर (पुरुष 96 किग्रा), रागाला वेंकट राहुल (पुरुष 96 किग्रा)

3 अगस्त, बुधवार

एथलेटिक्स : एश्वर्या (महिला ट्रिपल जंप)

बैडमिंटन : पीवी सिंधु (महिला एकल), आकर्षी कश्यप (महिला एकल);

लक्ष्य सेन (पुरुष एकल), किदांबी श्रीकांत (पुरुष एकल)\

क्रिकेट : भारत बनाम बारबडोस

मेंस हॉकी : भारत बनाम कनाडा

वुमेंस हॉकी : भारत बनाम कनाडा

4 अगस्त, गुरुवार

बैडमिंटन : ट्रीसा जॉली (महिला युगल), गायत्री गोपीचंद (महिला युगल);

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी (पुरुष युगल), चिराग शेट्टी (पुरुष युगल)

मेंस हॉकी : भारत बनाम वेल्स

5 अगस्त, शुक्रवार

एथलेटिक्स : अब्दुल्ला अबूबकर (पुरुष ट्रिपल जंप), प्रवीण चिथ्रावेल (पुरुष ट्रिपल जंप), एल्डहोस पाल (पुरुष ट्रिपल जंप), डीपी मनु (जैवलिन थ्रोअर), रोहित यादव (जैवलिन थ्रोअर), संदीप कुमार (रेस वाक 10 किलोमीटर) , अमित खत्री (रेस वाक 10 किलोमीटर);

ऐश्वर्या बी (महिला लंबी कूद), एंसी सोजन (महिला लंबी कूद), अनु रानी (जैवलिन थ्रोअर), शिल्पा रानी (जैवलिन थ्रोअर), मंजू बाला सिंह (महिला हैमर थ्रो), सरिता रोमित सिंह (महिला हैमर थ्रो)

रेसलिंग : बजरंग पुनिया (पुरुषों का 65 किग्रा), दीपक पुनिया (पुरुषों का 86 किग्रा), मोहित ग्रेवाल (पुरुषों का 125 किग्रा);

अंशु मलिक (महिला 57 किग्रा), साक्षी मलिक (महिला 62 किग्रा), दिव्या काकरान (महिला 68 किग्रा)

6 अगस्त, शनिवार

एथलेटिक्स : अमोज जैकब (पुरुषों की 4×400 मीटर रिले), नोह निर्मल टाम (पुरुषों की 4×400 मीटर रिले), अरोकिया राजीव (पुरुषों की 4×400 मीटर रिले), मुहम्मद अजमल (पुरुषों की 4×400 मीटर रिले), नागनाथन पांडी (पुरुषों की 4×400 मीटर रिले), राजेश रमेश (पुरुषों की 4×400 मीटर रिले)

भावना जाट (महिला 10 किमी रेस वाक), प्रियंका गोस्वामी (महिला 10 किमी रेस वॉक), हिमा दास (महिला 4×100 मीटर रिले), दुती चंद (महिला 44×100 मीटर रिले), सरबनी नंदा (महिला 4×100 मीटर रिले), एमवी जिलना (महिला 4×100 मीटर रिले), एनएस सिमी (महिला 4×100 मीटर रिले)

रेसलिंग : रवि कुमार दहिया (पुरुषों का 57 किग्रा), नवीन (पुरुषों का 74 किग्रा), दीपक (पुरुषों का 97 किग्रा);

पूजा गहलोत (महिला 50 किग्रा), विनेश फोगाट (महिला 53 किग्रा), पूजा सिहाग (महिला 76 किग्रा)

Read More : त्रिनिदाद में लगातार 4 मुकाबले होने को लेकर एंडी रॉबर्ट्स ने की निंदा

 Read More : 69th Senior National Kabaddi Championship 2022 Day Three Results, Indian Railways Defeated Punjab

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

WTC Final: पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बनाए 121 रन, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7...

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन , सिराज ने झटके 4 विकेट

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय गेंदबाजो ने की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422/7

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...