Friday, June 9, 2023

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को दी मात, पांचवीं बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को चौथे ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 (गोल्ड कोस्ट) में भी अंतिम-4 में जगह बनाई थी, लेकिन तब कांस्य पदक हाथ से फिसल गया था। भारत के लिए इस मैच में सलिमा टेटे, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने गोल दागे।

फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

भारत ने टूर्नामेंट में 4 मुकाबले में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और 9 अंकों के साथ मेजाबन इंग्लैंड के साथ पूल ए में दूसरे स्थान पर मौजूद है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिसे उसने पिछले साल टोक्यो ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में मात दी थी।

भारत की जोरदार शुरुआत

पहले क्वार्टर में वंदना कटारिया ने पहले ही मिनट में गोल के लिए शॉट लगाया, लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर ने उसे रोक लिया। भारत की सलिमा टेटे ने टीम के लिए पहला गोल किया। भारत को तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम को पहला गोल मिला।

दूसरे क्वार्टर में नवनीत कौर ने 22वें मिनट में गोल कर भारत को मुकाबले में 2-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, भारत की बढ़त अगले ही मिनट में घट गई। कनाडा के लिए 23वें मिनट में ब्रिएन स्टेयर्स ने गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में कनाडा ने शुरुआत में बराबरी कर ली। उसके लिए हन्ना ह्यून ने 39वें मिनट में दूसरा गोल किया।

चौथे क्वार्टर में वंदना कटारिया ने 47वें मिनट में गोल के लिए शॉट लगाया, लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर ने रोक दिया। इसके बाद 49वें मिनट में भारत के एक गोल को खारिज किया गया। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में लगातार आक्रमण किया। इसका फायदा उसे 51वें मिनट में मिला। लालरेम्सियामी ने टीम के लिए तीसरा गोल किया।

CWG 2022 अंक तालिका में भारत की स्थिति

भारतीय टीम CWG 2022 में चार मैच में तीन जीत के साथ पूल बी में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। भारत के 9 अंक हैं। इंग्लैंड के भी नौ अंक हैं, लेकिन वह बेहतर गोल अंतर से पहले स्थान पर मौजूद है। भारत का अगला मुकाबला वेल्स से होगा। वहीं दूसरी तरफ, ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया 12 अंकों के साथ टॉप पर जमी हुई है।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन

  • साल प्रदर्शन
    1998 चौथा स्थान
    2002 पहला स्थान
    2006 दूसरा स्थान
    2010 पांचवां स्थान
    2014 पांचवां स्थान
    2018 चौथा स्थान
- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

WTC Final: पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने बनाए 121 रन, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7...

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन , सिराज ने झटके 4 विकेट

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय गेंदबाजो ने की वापसी, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 422/7

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क:(IND vs AUS WTC Final...