India News, Deepak Chahar Marriage : भारतीय तेज गेंदबाज बीती रात शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है वह अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के इस परिनय सुत्र में बंध चुके है। दोनों की शादी आगरा के फतेहाबाद रोड के पांच सितारा होटल जेपी पैलस में हुई। शादी में दीपक चाहर ने वाइट कलर शेरवानी और राजस्थानी साफा बांधा हुआ था। इस शादी को दीपक चाहर ने बहुत ही अनोखा बनाया हुआ था। दीपक घोड़ी पर चढ़कर बैंड-बाजा लेकर और बारात के साथ होटल पहुंचे थे।
आगरा के होटल जेपी पैलेस में हुई शादी
आइपीएल में चेन्नई की ओर से खेलने वाले दीपक चाहर ने अपनी शादी का गवाह होटल जेपी पैलेस को बनाया। अपनी शादी में दीपक की पत्नी जया भारद्वाज ने एंब्रॉयडरी गुलाबी लहंगा पहना हुआ था। चाहर की जया इस ड्रेस में बेहद ही सुंदर लग रही थी। दोनों ने जो शादी में कपडे पहने थे वह मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किए गए थे। दीपक चाहर ने होटल मे हीरिए सेहरा बांध के मैं तो आया रे… गाने पर एंट्री की थी।
सभी बरातियों ने लगाए बांके बिहारी के नारे
दीपक की इस खास शादी में परिवार के लोगों के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी शामिल थे। दोनों की शादी मे मीडिया से दुरी बनाई हुई थी। दीपक अपनी शादी में हर पल खुशी से इंज्वाय कर रहे थे। जैसे ही, दीपक घोड़ी पर चढ़े सभी लोगों ने, बांके बिहारी की जयकारे लगाए। घोड़ी चढ़ने के बाद वो हाथ उठाकर भागड़ा कर रहे थे। बैंड-बाजे की धुन पर दीपक के चचेरे भाई जो टीम इंडिया के सदस्य राहुल चाहर, बहन मालती चाहर, उनके पिता लोकेंद्र सिंह चाहर, चाचा देशराज चाहर, और भारतीय टीम के अन्य प्लेयरों ने भी शादी में डांस किया।
शादी में इस्तेमाल होने वाला मंडप भी खास तरीके से तैयार किया गया था। मंडप के आस पास कांच की सजावट की हुई थी। मंडप में फेरे होने दोनों कपल्स मंच पर पहुंचे। मंच को भी गुलाबी फुलों से सजाया हुआ था। मंच के बाद दोनों ने सबसे पहले दीपक के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर से आशीर्वाद लिया।
आज होगी शादी की रिसेप्शन पार्टी
रिसेप्शन की बात करे तो रिसेप्शन दिल्ली में ही आयोजित होगी। इस समारोह मे लगभग 600 लोंगो को बुलाया गया है। इन लोंगो की सुची में कई दिग्गज खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। सुत्रों के अनुसार पता चला है की बुलाए गए मेहमानों की सुची में नंबर वन पर धोनी का नाम है वहीं सुची में सुरेश रैना, टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी शामिल होंगे। अन्य कई दिग्गज प्लेयर भी इस समारोह में शामिल होंगे।
Read More : Garena Free Fire Max Redeem Code Today 2 June 2022
Also Read : COD Mobile Redeem Code Today 2 June 2022