Wednesday, May 31, 2023

Hylo Open 2022: किदांबी श्रीकांत ने बड़ा उलटफेर कर सातवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को दिया मात, सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने हाइलो ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार (चार नवंबर) को बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने जर्मनी के सारब्रूकेन में विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को रौंदकर पुरुष एकल के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। 11वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने इस मैच को 21-13, 21-19 से अपने नाम कर लिया।

 

2017 में यह खिताब किया था अपने नाम 

श्रीकांत ने 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने जोनाथन क्रिस्टी को 39 मिनट में ही हरा दिया। इस जीत के बाद उनके फिर से चैंपियन बनने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 11वां मैच था। इससे पहले श्रीकांत और क्रिस्टी ने पांच-पांच मैच जीते थे। भारतीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल को जीतकर क्रिस्टी को ऊपर पर 6-5 की बढ़त बना ली है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related