Friday, June 2, 2023

KL Rahul-Athiya Wedding: राहुल-अथिया की संगीत सेरेमनी का वीडियो आया सामने, जमकर मचा धमाल

KL Rahul-Athiya Wedding: भारतीय टीम स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज यानी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि कपल की शादी अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में होगी। इस शादी में करीब 100 मेहमानों के शामिल होने का अनुमान जताया गया है।

कई सितारे हुए शामिल

जानकारी दे दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी से एक रात पहले संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था। कई सारे सितारे वेडिंग वेन्यू में प्रवेश करते दिखाई दिए। वेडिंग वेन्यू पर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ भी नजर आए। इन्हें कुछ दिनों पहले महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पोज दिया था। संगीत सेरेमनी के दौरान ‘अभी तो पार्टी शुरु हुई है’ जैसे गाने सुनाई दिए। एक मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया था कि सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी के साथ संगीत सरेमनी में प्रस्तुति देते दिखेंगे।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- https://www.instagram.com/p/CnuPUatj2UN/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

काफी समय से साथ हैं केएल राहुल-अथिया

अथिया के करीबी दोस्त जैसे आकांक्षा रंजन कपूर और अन्य कई मेहमानों के भी जश्न में शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी काफी समय एक साथ हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हुए दिखाई देते हैं।

IPL के बाद होगी ग्रैंड पार्टी

आपको बता दें कि काफी समय से दोनों की शादी को लेकर अफवाहें चल रही थीं। दूसरी तरफ राहुल भारतीय टीम के साथ व्यस्त थे। ऐसे में शादी में देरी हुई। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की भी कई हस्तियां इस शादी में शामिल होंगे। इनमें एक्टर सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार जैसे सेलेब्स शामिल हैं। इसके साथ ही आईपीएल के बाद एक ग्रैंड पार्टी का भी आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को बुरी तरह रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा

 

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related