Friday, March 31, 2023

National Sports Award Winners 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा समेत 12 को खेल रत्न, 35 को अर्जुन और 10 को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से किया सम्मानित

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

National Sports Award Winners 2021: राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 62 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, 35 खिलाड़ियों को अर्जुन और 10 खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा।

National Sports Award Winners 2021

टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा समेत 11 अन्य खिलाड़ियों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने प्रस्तावित किया था। इन 12 खिलाड़ियों में पांच पैराएथलीट्स भी शामिल हैं। अवॉर्ड समारोह की शुरूआत टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान से हुई।

62 खिलाड़ी जिन्हें खेल पुरस्कार से किया गया सम्मानित National Sports Award Winners 2021

इन्हें मिला खेल रत्न अवॉर्ड

  • नीरज चोपड़ा (जेवलिन)
  • रवि कुमार (पहलवान)
  • लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाज)
  • पीआर श्रीजेश (हॉकी)
  • अवनी लेखरा (निशानेबाज)
  • सुमित अंतिल (जेवलिन)
  • प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
  • मनीष नरवाल (शूटर)
  • मिताली राज (क्रिकेटर)
  • सुनील क्षेत्री (फुटबॉल)
  • मनप्रीत सिंह (हॉकी)

 

टोक्यो पैरालिंपिक में गोल्ड जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर मां के निधन के चलते खेल रत्न अवॉर्ड रिसीव नहीं कर सके।

इन्हें मिला अर्जुन अवॉर्ड

  • अरविंदर सिंह (एथलेटिक्स)
  • सिमरनजीत कौर (मुक्केबाज)
  • शिखर धवन (क्रिकेटर)
  • मोनिका (हॉकी)
  • वंदना कटारिया (हॉकी)
  • संदीप नरवाल (कबड्डी)
  • अभिषेक वर्मा (शूटर)
  • अंकिता रैना (टेनिस)
  • दीपक पूनिया (कुश्ती)
  • दिलप्रीत सिंह (हॉकी)
  • हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
  • सुरेंद्र कुमार (हॉकी)
  • रुपिंदरपाल सिंह (हॉकी)
  • अमित रोहिदास (हॉकी)
  • सुमित (हॉकी)
  • बीरेन्द्र लाखरा (हॉकी)
  • नीलकांत शर्मा (हॉकी)
  • हार्दिक सिंह (हॉकी)
  • मंदीप सिंह (हॉकी)
  • विवेक सागर (हॉकी)
  • समसेर सिंह (हॉकी)
  • ललित कुमार (हॉकी)
  • वरुण कुमार (हॉकी)
  • सिमरजीत सिंह (हॉकी)
  • योगेश (पैरा एथलेटिक्स)
  • निशाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
  • प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
  • सुहास यथिराज (बैडमिंटन)
  • सिंघराज अढ़ाना (शूटर)
  • भाविना पटेल (टेबल टेनिस)
  • हरविंदर सिंह, सरत कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम कैटेगरी)

  • टीपी ओसेफ (एथलेटिक्स)
  • सरकार तलवार (क्रिकेट)
  • सरपाल सिंह (हॉकी)
  • अशन कुमार (कबड्डी)
  • तपन कुमार पैनगढ़ी (स्विमिंग)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर कैटेगरी)

  • राधाकृष्ण नायर पी (एथलेटिक्स)
  • संध्या गुरुंग (बॉक्सिंग)
  • प्रितम सिवच (हॉकी)
  • जय प्रकाश नौटियाल (पैरा शूटिंग)
  • सुब्रहमनियन रमन (टेबल टेनिस)

Also Read : Champion Trophy In Pakistan 2025 चैम्पियन ट्राफी पाकिस्तान में, भारत के खेलने पर सस्पेंस

Also Read : Anil Kumble Statement टीम से अलग होना केएल राहुल का फैसला, पंजाब करना चाहता था रिटेन

Also Read : Ashes ENG vs AUS 3rd Test Day 2 End तीसरे मैच में भी जीत की ओर अग्रसर आस्ट्रेलिया, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 31/4

Also Read : S Sreesanth Make a Comeback in Ranji Trophy स्पॉट फिक्सिंग आरोपों के बाद 9 साल बाद वापसी करने जा रहा है यह भारतीय तेज गेंदबाज

Also Read : Corona Entry in The Ashes इंग्लैंड टीम खिलाड़ियों के परिवार के और स्पोर्ट स्टाफ के चार सदस्य पाए गए कोरोना संक्रमित, पांचवे टेस्ट का स्थान भी बदला गया

Connect With Us : Twitter Facebook

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

How to Write Your Research Paper Online – A Few Easy Tips

Compose My Research Paper is an online service that...

Best Research Paper Service For Students

If you're faced with an extremely difficult writing assignment,...

How to Choose a Research Paper Service

When you're confronted with the decision of selecting a...

What are the main factors to take into consideration when signing up with an Research Paper Service Company

There are numerous websites that provide research papers on...