Friday, June 2, 2023

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जीतकर रचा इतिहास, खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

मनीष गोस्वामी, नई दिल्ली | Neeraj Chopra : ओलंपिक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने चोट से लौटते ही इतिहास रच दिया है। उन्होंने लुसाने डायमंड लीग जीत लिया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में 89.08 मीटर दूर भाला फेंककर खिताब जीत लिया। नीरज ने चोट से उबरने के बाद डायमंड लीग में कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बन गये है। इस खिताबी जीत के साथ ही नीरज ने सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल्स में प्रवेश कर गये है। इतना ही नहीं उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में होने जा रहे विश्व चैम्पियनशिप 2023 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

चोट से उबरते ही नीरज ने डायमंड लीग में रचा इतिहास

Neeraj Chopra

ओलंपिक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 89.08 मीटर दूर भाला फेंका, जिसको पार करना दूसरे खिलाड़ियों के लिए मुश्किल साबित हुआ। दूसरे प्रयास में नीरज ने 85.15 मीटर दूर भाला फेंका, वहीं उन्होंने तीसरा प्रयास को अटेंप नहीं किया। इसके बाद उनका चौथा प्रयास को फाउल करार दिया गया और पांचवें प्रयास को उन्होंने फिर अटेंप नहीं किया। अपने अंतिम प्रयास में उन्होंने 80.04 मीटर दूर भाला फेंका।

डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज्च रहे जिन्होंने 85.88 मीटर दूर भाला फेंका और तीसरे स्थान पर यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन रहे, उन्होंने 83.72 मीटर दूर भाला फेंका। जैवलिन थ्रो 89.08 मीटर नीरज के करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन है, उनके करियर का बेस्ट 89.94 मीटर है जो उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया था। इस जीत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भी ट्वीट कर नीरज को बधाई दी है।

चोट के चलते नहीं लिया था राष्ट्रमंडल खेल में हिस्सा

Neera Chopra

नीरज चोपड़ा ने विश्व चैम्पियनशिप 2022 में रजत पदक जीता था। इस टूर्नामेंट के दौरान उनके कमर में चोट लग गई थी। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें 4-5 हफ्तों की आराम की सलाह दी थी, जिस कारण वह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा नहीं ले पाये थे।

Read More : वर्ल्ड चैम्पियनशिप के सेमी फाइनल में हारी सात्विक-चिराग की जोड़ी, कांस्य पदक जीतने में रही सफल

Also Read : फीफा ने भारतीय फुटबॉल संघ से हटाया बैन, भारत में ही आयोजित होगा U17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related