Tuesday, June 6, 2023

Asian Cup Table Tennis: एशिया कप में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनिका बत्रा

एशिया कप टेबल टेनिस में देश की नंबर एक महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कांस्य पदक मैच में हिना हयाता को 4-2 से हराया। हिना हयाता की रैंकिंग छह है। वह तीन बार इस इस टूर्नामेंट को जीत चुकी हैं। इस दिग्गज  खिलाड़ी को हराकर मनिका ने देश का नाम रोशन किया।

अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला 

मनिका एक करोड़ 63 लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उन्हें सेमीफाइनल मैच में चौथी वरीय जापान की मीमा इतो ने हराया था। गैर वरीयता प्राप्त मनिका इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी से हारी थीं। मीमा इतो ने उन्हें 8-11 11-7 7-11 6-11 11-8 7-11 (2-4) से हराया था।

 

39 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में 2015 में शरत कमल ने और 2019 में जी साथियान ने छठा स्थान हासिल किया था। टूर्नामेंट में एशिया के टॉप 16-16 पैडलर विश्व रैंकिंग और क्वालिफिकेशन के आधार पर खेलते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Womens Junior Asia Cup 2023 Hockey: रोमांचक मैच में भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराया

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क: (Womens Junior Asia Cup...

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन हुए चोटिल

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के...