Wednesday, May 31, 2023

Mirza-Malik Show: क्या इस शो की वजह से सानिया-शोएब नहीं कर रहे है अपने तलाक का एलान ?

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के मशहुर क्रिकेटर शोएब मलिक अपने तलाक की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मिडीया पर कपल की तलीक की खबरें खुब सुर्खीयां बटोर रही है । इंस्टाग्राम पर सानिया के पोस्ट किये गये सैड स्टोरी भी खुब वायरल हो रहा है। खबरों के अनुसार ये दोनों कानूनी मुद्दो को सुलझाने के बाद अपने तलाक का एलान करने वाले हैं। शोएब और सानिया के बीच तलाक की वजह एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस है, जिसके साथ शोएब मलिक ने ‘औके’ नामक मैगजिन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था। बता दे एक्ट्रेस का नाम आयशा कमर है।

कॉन्ट्रैक्ट की वजह से नहीं कर रहे है अफवाहों को संबोधित

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार शोएब ने ही सानिया को धोखा दिया है। बताया जा रहा है कि शोएब का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। पाकिस्तान स्थित चैनल ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा- कई तरह के टीवी शो से कॉन्ट्रैक्ट साइन करने और कानूनी जटिलताओं की वजह से शोएब और सानिया अफवाहों को संबोधित नहीं कर रहे हैं। शोएब और सानिया के पास कई अनुबंध हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करना है।

टॉक शो में एक साथ दिखेंगे सानिया-शोएब

इस बीच उर्दूफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि जल्द ही मिर्जा-मलिक शो स्ट्रीम होने वाला है। यह टॉक शो होगा, जिसमें सानिया और शोएब लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश भी करेंगे। यह पहला मौका होगा जब यह जोड़ी साथ में किसी शो में काम करेगी। इस शो के बारे में सानिया और शोएब ने कहा था कि उन्हें साथ में नई चीजें करना बेहद पसंद है और जैसे ही उन्हें यह शो करने का मौका मिला दोनों इसके लिए काफी उत्साहित थे। सानिया ने कहा था “हमें चुनौतियां पसंद हैं, इसलिए हमारे लिए खेल से हटकर मीडिया में काम करना काफी उत्साहित करने वाला था।”

 

सानिया ने शो के बारे कही यह बात

अपने शो के बारे में बताते हुए सानिया ने बताया था “एक अच्छा पारिवारिक शो सभी को हंसाने वाला होना चाहिए, जैसा कि कपिल शर्मा शो में होता है। हमारा शो एक कॉमेडी शो नहीं होगा, लेकिन लोगों को हंसाना जरूरी है। हमारी जिंदगी में कई ऐसी चीजें हैं, जो बहुत मजेदार नहीं हैं।” उन्होंने आगे बताया कि इस शो का हर एपिसोड एक घंटे का होगा और वो चाहती हैं कि यह एक घंटा दर्शकों के लिए मजेदार होना चाहिए।

शो के लिए भारत और पाकिस्तान से बुलाए जायेंगे मेहमान

मलिक ने बताया कि वो सानिया के साथ विज्ञापन में काम कर चुके हैं, लेकिन यह शो आसान नहीं होगा। उन्होंने इससे पहले कई इंटरव्यू लिए हैं और उन्हें इस दौरान काफी मजा आया था। इस शो से भी मलिक ऐसी ही उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं उर्दूफ्लिक्स के संस्थापक फरहान गौहर ने इसे उपमहाद्वीप के सबसे बड़े शो में से एक बताते हुए कहा कि इस शो में भारत और पाकिस्तान से मेहमानों को बुलाया जाएगा। साथ ही दोनों देशों के बीच प्यार का संदेश देने की कोशिश की जाएगी।

अपने चहेते मेहमानों को शो में बुलाने के लिए दर्शक भी कर सकते हैं कमेंट

सानिया ने बताया कि शो में दर्शकों और मेहमानों के लिए मजेदार चीजें होंगी। शो में कई गेम भी होंगे ताकि इसे रोचक बनाया जा सके। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सवाल पूछते समय वो कोई कुटुलता नहीं दिखाएंगी, जैसे कि बाकी होस्ट करते हैं। दर्शक अपने चहेते मेहमानों को शो में बुलाने के लिए उनके नाम भी कमेंट कर सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related