Tuesday, May 30, 2023

DC vs GT:गुजरात ने दिल्ली को छह विकेट से हराया, साई सुदर्शन ने लगाया शानदार अर्धशतक

DC vs GT: आईपीएल के 16वें संस्करण का का आगाज हो चुका है। कल गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बिच IPL2023 का सातवां मैच खेला गया। मैच में गुजरात ने दिल्ली को छह विकेट से हरा कर सिजन की लगातार दूसरी जीत हासील की। आपके बता दे कि गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल के बिच आईपीएल में दो बार भिडंत हुई है और दोनो बार गुजरात को जीत मिली है। 2022 में गुजरात ने पुणे में दिल्ली को 14 रन से हराया था। दिल्ली केअरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

 

गुजरात टाइटंस का यह इस सीजन की दूसरी जीत

गुजरात टाइटंस का यह आईपीएल 2023 का लगातार दूसरा जीत है। गुजरात ने पहले मैच में  चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में दिल्ली को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 50 रन से बडी हार मिली थी। बता दे गुजरात का अगला मुकाबला 9 अप्रैल को अहमदाबाद में कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। वहीं, दिल्ली को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 अप्रैल को खेलना है।

साई सुदर्शन ने लगाया शानदार अर्धशतक

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। सुदर्शन ने 48 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। डेविड मिलर 16 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। विजय शंकर ने 23 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया था। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 14-14 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने पांच रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिच नोर्त्जे ने दो विकेट लिए। खलील अहमद और मिचेल मार्श को एक-एक सफलता मिली।

मोहम्मद शमी और राशिद खान ने की कातिलाना गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार झटके लगने के बाद किसी तरह 162 रन बनाए। उसके लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंद पर 37 और उपकप्तान अक्षर पटेल ने 22 गेंद पर 36 रन बनाए। सरफराज खान 30 और अभिषेक पोरेल 20 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली के 10 में सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी और राशिद खान ने कातिलाना गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ को दो सफलता मिली।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अमन हकीम खान, खलील अहमद, एनरिच नोर्त्जे।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ।

दिल्ली के सब्स्टीट्यूट

ललित यादव , रोवमैन पॉवेल, चेतन सकारिया, मनीष पांडे, खलील अहमद

गुजरात के  सब्स्टीट्यूट

आर साई किशोर, विजय शंकर, जयंत यादव, अभिनव मनोहर, श्रीकर भरत

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related