Tuesday, May 30, 2023

IPL 2023: सीजन में दिल्ली की लगातार चौथी हार, मुंबई ने छह विकेट से हराया, रोहित ने खेली कप्तानी पारी

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 16वें मैच में रोहित की मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मैच में छह विकेट से हराकर सीजन के पहले मैच में जीत हासील की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 173 रन का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रही। इस जीत के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है।

मैच दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में था। कैपिटल्स को अपने होम ग्राउंड पर भी पहली जीत नसीब नहीं हुई।

रोहित-ईशान ने दी अच्छी शुरुवात
रोहित शर्मा और इशान किशन ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पावरप्ले में ही 68 रन बनाए । रोहित ने इस दौरान 17 गेंद में 37 और इशान ने 19 गेंद में 30 रन बनाए। हालांकि इशान किशन आठवें ओवर में रनआउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद में 31 रन बनाए। दोनों ने 45 गेेंद में 71 रन की साझेदारी की। और टीम को अच्छी शुरुवात दी।

रोहित ने लगाया सीजन का पहला अर्धशतक 
कप्तान रोहित और तिलक वर्मा ने अच्छी साशेदारी निभाई और दोने ने मिल कर 68 रन बनाए। रोहित ने इस दौरान 29 गेेंद में इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान चार चौके और चार छक्के लगाए। तिलक ने 28 गेंद में 41 रन बनाए। रोहित-तिलक ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 68 रन जोड़े।

वॉर्नर ने 43 गेंद में लगाया अर्धशतक 

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने एक विकेट खोकर पावरप्ले में एक विकेट पर 51 रन बनाए थे। 14.3 ओवर तक दिल्ली के किसी बल्लेबाज ने छक्का नहीं लगाया था, लेकिन अक्षर ने यहां शोकीन की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए।  कप्तान वॉर्नर ने 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनका 58वां अर्धशतक था। बेहरनडार्फ के 16वें ओवर में अक्षर ने फिर दो लगातार छक्के लगाए। हालांकि दूसरा छक्का उन्हें भाग्य से मिला। बता दे जब लॉंग ऑन पर सूर्यकुमार यादव ने उनका एक आसान सा कैच छोड़ दिया था। तब वह 35 रन पर थे। इस दौरान सूर्यकुमार चोटिल भी हो गए। इस छक्के के साथ वॉर्नर और अक्षर ने 27 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की, जिसमें वॉर्नर का योगदान सिर्फ 11 रन था।

 

अक्षर ने लगाया अर्धशतक

18वें ओवर में अक्षर ने मेरेडिथ पर चौका और फिर छक्का लगाकर आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 22 गेंद में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें चार चौके और 5 छक्के थे। इस पारी पर सौरव गांगुली ने खड़े होकर हवा में तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। वह 24 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने 35 गेंद में 67 रन की साझेदारी की, जिसमें सिर्फ 13 रन वॉर्नर के थे। वॉर्नर 47 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए।

 

रोहित बने प्लेयर ऑफ द मैच

रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने। रोहित ने 45 गेंदो में 65 रन बनाए थे। अपनी पूरी पारी में उन्होने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित का स्ट्राइक रेट 144.44 था।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related